Trending

गंगा के हर महत्वपूर्ण घाटों पर रहेंगे गोताखोर ताकि अप्रिय घटनाओं पर लगाम लगे: अनुपम शुक्ला

स्टार न्यूज़ टेलीविजन ब्यूरो रिपोर्ट

बुलबुल पाण्डेय

गाजीपुर 31 अक्टूबर 2026 (सू0वि0)- जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में नदियों/तालाबों में डूबने की घटनाओं के रोकथाम तथा आगामी छठ पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाविकों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में छठ घाटों पर भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा उपायों पर विस्तृत चर्चा की गयी।साथ ही तय किया गया कि हर घाट पर एक गोताखोर की मौजूदगी सुनिश्चित होगी साथ ही उसका मोबाइल नं भी संबोधित घाट पर लिखना ज़रूरी है। ताकि समय रहते बचाव करना आसान हो।

बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र के समस्त छठ घाटों, नदी घाटों एवं तालाबों का स्थलीय निरीक्षण कर लें। उन्होंने कहा कि श्मशान घाट, कलेक्टर घाट, पोस्ता घाट, ददरी घाट, सहित ऐसे घाट जहां भीड़ की संभावना अधिक है, वहां पूर्व में ही बैरिकेडिंग एवं फ्लोटिंग बैरियर लगवाना सुनिश्चित करें। छठ पर्व के दृष्टिगत तालाबों के समीप भी बैरिकेडिंग करायी जाये तथा गहरे स्थानों को चिन्हित कर दूरी के सापेक्ष गहराई की सूचना बोर्ड पर अंकित करायी जाये।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक घाट पर तैनात गोताखोरों के नाम व मोबाइल नम्बर प्रमुखता से प्रदर्शित किये जायें तथा गोताखोरों के साथ पुलिस एवं लेखपाल की ड्यूटी पूर्व से ही निर्धारित कर दी जाये। रात्रि के समय घाटों पर समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाये ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button