ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश

आईजीआरएस व एसपी कार्यालय से भेजी गयी शिकायतों की अनदेखी थानेदारों को पड़ेगी भारी:विनय सिंह

स्टार न्यूज़ टेलीविजन ब्यूरो रिपोर्ट

गाजीपुर:आईजीआरएस वं जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में सभी थाना प्रभारियों के साथ की गई समीक्षा बैठक

उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में सर्किल के समस्त क्षेत्राधिकारी सहित सभी थानों के थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक एवं हल्का प्रभारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS), मुख्यमंत्री संदर्भ, ऑनलाइन प्राप्त शिकायतों और पुलिस कार्यालय के शिकायत प्रकोष्ठ में लंबित मामलों की थानावार विस्तृत समीक्षा की गई । जिन थानों में शिकायतें डिफ़ॉल्टर श्रेणी में पाई गईं या जहां निस्तारण में देरी हुई, वहां के प्रभारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल पेंडेंसी समाप्त करने के निर्देश दिए गए ।

एसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी या औपचारिकता मात्र नहीं होना चाहिए । मौके पर जाकर दोनों पक्षों की बात सुनी जाए और पीड़ित की संतुष्टि के आधार पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि थानों पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित, विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और असहाय व्यक्तियों की समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता से सुना जाए । ताकि पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हो सके।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (नगर/ग्रामीण), समस्त क्षेत्राधिकारीगण, आईजीआरएस सेल प्रभारी तथा जनपद के सभी थानों के थाना प्रभारी व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे ।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button