ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश

आरएसएस के स्वयं सेवकों ने ध्वज के साथ नगर के विभिन्न इलाकों में किया पथ संचलन

स्टार न्यूज़ टेलीविजन ब्यूरो रिपोर्ट

बुलबुल पाण्डेय

गाजीपुर:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने स्थापना दिवस को लेकर पथसंचलन कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को नगर क्षेत्र में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संघ के भारत माता व संस्थापक डा. केशवबली राम हेडगेवार, सदाशिव राव गोलवरकर के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यापर्ण कर किया गया।

कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता विभाग सामाजिक सदभाव प्रमुख अभय नारायण ने अपने उद्बबोधन मे संघ के शताब्दी समारोह में शाखा विस्तार एवं पंच परिवर्तन पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया की एक सशक्त राष्ट्र के लिए पांच बिंदु बताया जिसके पालन से मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता हैं, जिसमे सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जागरण व नागरिक कर्तव्य पर विस्तृत प्रकाश डालाl

कार्यक्रम के अध्यक्ष जय प्रकाश से सभी आगंतुका का आभार व्यस्त किया, ध्वजवाहक स्वयसेवक के माध्यम से पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण स्वयंसेवको के साथ गणवेष में किया गया। जिसकी जानकारी देते हुए नगर संघचालक सर्वजीत ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने छः पर्व में महत्वपूर्ण पर्व विजय दशमी हैl जिसमें संघ के स्थापना 23 सितम्बर 1925 विजय दशमी के दिन नागपुर में किया गया था।

महाराष्ट्र के नागपुर मे मोहिते का बाड़ा स्थान पर देश की पहली शाखा का निर्माण हुआ। जो धीरे धीरे अपनी शताब्दी वर्ष मना रही है और अब 101वीं वर्ष में शाखा विस्तार करके लाखो की संख्या में हो गयी है और उसी के साथ स्वयंसेवको की संख्या निरन्तर अपने उत्थान पर है।

यह पदसंचलन संघ कार्यालय केशवकुटी संघ भवन रायगंज से अपने पारम्परिक घोष समुह के साथ शुरू होकर पंचरस्ता होते हुए लालदरवाजा, मिश्रबाजार, महुआबाग, कारगिल मार्केेट, झुन्नूलाल का चौराहा, महाजनटोली होते हुए प्रकाशटाकिज बैजनाथ चौक गांधी पथ होते हुए पुनः पचरस्ता से संघ कार्यालय पर जाकर ध्वज प्रणाम व प्रार्थना कर समाप्त हुआ। इस कार्यक्रम में जिला संघचालक जयप्रकाश, संघचालक प्रभात, नगर संघ चालक विक्रम आदि उपस्थित रहे।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button