
प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर की सर्विस रोड पर मारपीट, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उतार प्रदेश
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के अंतर्गत प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर की सर्विस रोड पर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के दौरान एक महिला और उसके साथ मौजूद युवक पर अनीश नामक युवक के साथ मारपीट करने का आरोप है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मौके पर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है।
अस्पताल में भर्ती ससुर को देखने पहुंचा था अनीश
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला के ससुर प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं। उन्हें देखने के लिए महिला का छोटा भाई अनीश अस्पताल पहुंचा था। इसी दौरान महिला के साथ मौजूद आलोक नामक युवक को देखकर अनीश की उससे कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर महिला और उसके साथी ने अनीश के साथ मारपीट की।
महिला और युवक के बीच रिश्ते को लेकर अलग-अलग दावे
महिला का कहना है कि उसके साथ मौजूद आलोक उसका मुंहबोला भाई है। वहीं, अनीश का आरोप है कि उक्त युवक की वजह से उसकी बहन के घर में आए दिन विवाद होता रहता है और घर का माहौल खराब रहता है।
पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को हिरासत में ले लिया। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।







