Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखने की मांग तेज, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन!

स्टार न्यूज़ टेलीविजन उतार प्रदेश अलीगढ़, उत्तर प्रदेश | 12 अक्टूबर 2026

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जेवर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु तेग बहादुर महाराज जी के नाम पर रखने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है।

आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.एस. बेदी की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष गौरव सैनी और संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी अलीगढ़ के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान सभी पदाधिकारी श्री गुरु तेग बहादुर जी की तस्वीरें हाथों में लेकर पहुंचे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.एस. बेदी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शहादत मानवता और धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान है। उन्होंने प्रदेश सरकार के कथित नामकरण संबंधी फैसले पर आपत्ति जताते हुए कहा कि संगठन इस मांग को कानूनी स्तर तक ले जाएगा।

वहीं जिलाध्यक्ष गौरव सैनी ने कहा कि जेवर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम गुरु तेग बहादुर महाराज जी के नाम पर रखा जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान और राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा ले सकें।

ज्ञापन सौंपने वालों में तनुज गौतम, सरदार दलजीत सिंह, सुशील महाजन, रॉबिन सैनी, राकेश बघेल सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

अलीगढ़ से विशेष रिपोर्ट।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button