Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

आगरा ताजमहल देखने आई महिला पर्यटक की अचानक मौत

स्टार न्यूज़ टेलीविजन | उतार प्रदेश

आगरा से इस वक्त एक दुखद खबर सामने आ रही है। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार करने झारखंड से आई एक महिला पर्यटक की अचानक मौत हो गई। इस घटना के बाद ताजमहल के पश्चिमी गेट की पार्किंग में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, महिला ताजमहल घूमने के लिए आगरा पहुंची थी। इसी दौरान पश्चिमी गेट की पार्किंग में उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वहां लोगों की भीड़ जुट गई।

शुरुआती जानकारी में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

ताजमहल का दीदार करने की हसरत लेकर आई महिला की इस तरह अचानक मौत की खबर से हर कोई स्तब्ध है। फिलहाल, घटना से जुड़ी अन्य जानकारी और मौत के कारण की पुष्टि का इंतजार है।

📍 लोकेशन: पश्चिमी गेट पार्किंग, ताजमहल, आगरा।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button