
आगरा में धूमधाम से मनाया गया क्षमावाणी पर्व, श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुआ कलशाभिषेक
स्टार न्यूज़ टेलीविजन, उत्तर प्रदेश
मुख्य संवाददाता
आगरा के मधु नगर स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, अमृतपुरी में आज कलशाभिषेक एवं क्षमावाणी पर्व धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
आज दिनांक 4 अक्टूबर 2026, रविवार को श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, अमृतपुरी, मधु नगर में कलशाभिषेक एवं क्षमावाणी पर्व का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।
कार्यक्रम में मंदिर के ट्रस्टी श्री मुन्नालाल जैन, संरक्षक श्री ओमप्रकाश जैन वरैया, समिति के अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद जैन, महामंत्री श्री धर्मेंद्र कुमार जैन, उपमंत्री श्री राहुल जैन, सांस्कृतिक मंत्री श्री जितेंद्र जैन तथा प्रचार मंत्री श्री राहुल जैन ‘साड़ी’ सहित संजय, बॉबी, राकेश, विशाल एवं अन्य समाज के गणमान्य महानुभाव मौजूद रहे।
इस धार्मिक आयोजन में महिला वर्ग ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा एवं उत्साह का वातावरण बना रहा।
कलशाभिषेक एवं क्षमावाणी पर्व के धार्मिक कार्यक्रम के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था की गई, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और क्षमाभाव के संदेश के साथ आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए विशेष रहा।
स्टार न्यूज़ टेलीविजन, उत्तर प्रदेश के लिए — मुख्य संवाददाता।







