Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

टूंडला टोल पर पुलिस-परिवहन विभाग का बड़ा अभियान, फायर सिलेंडर न होने पर डबल डेकर बस सीज

 


स्टार न्यूज़ टेलीविजन उतार प्रदेश

फिरोजाबाद के टूंडला टोल प्लाजा पर आज यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान में पुलिस और फायर विभाग के साथ मिलकर सभी डबल डेकर और स्लीपर बसों के मानकों की गहन जांच की गई।

इससे पहले भी ऑपरेशन कवच के तहत स्लीपर बसों में इमरजेंसी एग्जिट, फायर सेफ्टी और जरूरी मानकों को पूरा करने के निर्देश दिए गए थे।

आज के चेकिंग में करीब चार-पांच बसों की जांच की गई। जांच के दौरान एक डबल डेकर बस में फायर सिलेंडर नहीं मिला, जिसके बाद उसे तुरंत सीज कर दिया गया।

इसके अलावा मानकों में कमी पाई गई अन्य बसों का भी चालान किया गया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी गौरी शंकर ठाकुर ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

उनका कहना है कि यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वाली बसों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और मानक पूरे न करने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button