
ओडिसा से एसिड लेकर गाजीपुर पहुंचा बाहुबली ट्रेलर जगह जगह देखने के लिए उमड़ रही भीड़
ओडिसा से एसिड लेकर गाजीपुर पहुंचा बाहुबली ट्रेलर जगह जगह देखने के लिए उमड़ रही भीड़
स्टार न्यूज़ टेलीविजन ब्यूरो रिपोर्ट
बुलबुल पाण्डेय
गाजीपुर। ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से लखीमपुर खीरी स्थित पीएलए (पॉली इलेक्ट्रिक एसिड) प्लांट के लिए रिएक्टर लेकर निकला 256 पहियों वाला विशाल ट्रेलर शनिवार को करीब साढ़े 11 बजे रामपुर बंतरा-नंदगंज हाईवे से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुआ। विशाल ट्रेलर को देखने के लिए रामपुर बंतरा में आसपास के गांवों और बाजार के लोगों की भीड़ जुट गई। ट्रेलर के हाईवे से गुजरने के दौरान लोग काफी उत्सुक नजर आए। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से ट्रेलर की तस्वीरें और वीडियो बनाए। वहीं, कुछ युवा बाइक से ट्रेलर के पीछे-पीछे चलते हुए उसका वीडियो बनाते दिखाई दिए।
विशालकाय ट्रेलर और उस पर लदे भारी-भरकम रिएक्टर को देखकर बच्चे और युवा विशेष रूप से उत्साहित रहे। बताया जाता है कि रिएक्टर को लेकर यह विशाल ट्रेलर करीब चार माह पूर्व ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से अपनी यात्रा पर निकला था।
लंबी दूरी तय करते हुए यह ट्रेलर विभिन्न मार्गों से होकर लखीमपुर खीरी स्थित पीएलए प्लांट के लिए रवाना हुआ है। 256 पहियों वाले इस ट्रेलर को देखने के लिए रास्ते में भी लोगों में कौतूहल बना हुआ है।







