
जमानियां की जनता ही तीन दशक से मेरा परिवार है और यहां के नौजवान है मेरी उर्जा:ओपी सिंह
स्टार न्यूज़ टेलीविजन ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर:जमानियां विधानसभा के विधायक व वरिष्ठ समाजवादी नेता ओमप्रकाश सिंह ने देउढ़ी गांव में अपनों के बीच पहुंचे जहां एक चौपाल का आयोजन किया इस दौरान गांव की समस्याओं व उनके निदान के लिए आपसी विमर्श भी किया । इस दौरान गांव वालों ने अपनी बातें बताई।
श्री सिंह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भी है उन्होंने बताया कि यह कैसी बड़ा कार्यक्रम नहीं बल्कि अपने शुभचिंतकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान करना है इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी भावनाओं को करीब से समझने का अवसर मिला।
अपनों का स्नेह, विश्वास और अपनापन हीं मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं।जब भी समय मिलता है अपनी सम्मानित क्षेत्रीय जनता का हालचाल तीन दशक से लेता रहता हूं बाकी तो बस चुनाव में आते हैं और हार कर लापता हो जाते हैं।
श्री सिंह ने एक सवाल के जबाब में कहा कि जमानियां की जनता उनका परिवार है वोट और राजनीति करने के लिए पूरा देश व प्रदेश है पड़ा है ।यह मेरी जनता का प्रेम है पीडिये का अभियान जमानियां का हर जन चला रहा है ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में विरोधियों को नेस्तनाबूद क्रिया जा सके।






