उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

अवैध आतिशबाजी के भंडारण और बिक्री पर पुलिस की सख्ती

स्टार न्यूज़ टेलीविजन उतार प्रदेश

 

फिरोजाबाद। अवैध आतिशबाजी के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस एवं अग्निशमन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। विभाग की ओर से आमजन से अवैध रूप से आतिशबाजी रखने, बनाने या बेचने की सूचना तत्काल देने की अपील की गई है।

 

अग्निशमन सेवा की ओर से शिकायत एवं सूचना के लिए CUG नंबर 9454418460 जारी किया गया है। इस नंबर पर किसी भी समय अवैध आतिशबाजी से संबंधित सूचना दी जा सकती है।

 

विभाग के अनुसार, सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। अवैध आतिशबाजी के निर्माण, भंडारण या बिक्री की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

फिरोजाबाद अग्निशमन विभाग ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी स्थान पर अवैध आतिशबाजी का निर्माण, भंडारण या बिक्री होने की जानकारी मिले तो तत्काल 9454418460 पर सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button