
एम डी जैन इंटर कॉलेज में मंत्री बने विद्यार्थी, जाने भारतीय संसद के लोकतांत्रिक मूल्य
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश
फिरोजाबाद के सिरसागंज में नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय श्री एम डी जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज में विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन एवं प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने भारतीय संसद का निर्माण किया। नीरज कुमार जैन ने विद्यार्थियों को भारतीय संसद की जानकारी प्रदान करते हुए सभी विद्यार्थियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि विद्यालय के कक्षा 11 के नागरिक शास्त्र विषय के विद्यार्थियों द्वारा भारतीय संसद का निर्माण करके कार्यवाही भी की गईं। उन्होंने बताया कि भारतीय संसद का प्रारम्भ लोकसभा अध्यक्ष की भूमिका में कु राबिया ने किया। तदुपरान्त प्रधानमंत्री की भूमिका का निर्वहन करते हुए कु नेहा ने सभी मंत्रिपरिषद के साथ विपक्ष एवं अन्य सांसदों के प्रश्नों का उत्तर दिए और शिक्षा, परिवहन और कृषि एवं रक्षा संबंधों पर भविष्य के आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत 2047 की योजना बताई। इसी के साथ कैबिनेट मंत्रियों ने अपने कार्यों की व्याख्या संसद में प्रस्तुत की। इस संसद में गृह मंत्री कु गुँजन, रक्षा मंत्री कु नेहा, वित्तमंत्री कु अल्शिफ़ा, शिक्षा मंत्री कु खुशबू, विदेश मंत्री कुश, कानून मंत्री पारुल यादव, सड़क परिवहन मंत्री कु कोमल, रेल मंत्री कु अंशिका, नागरिक उड्डयन मंत्री अजय, स्वास्थ्य मंत्री कु दानिया नाज,आवास मंत्री कु छवि, कृषि मंत्री आशी, संसदीय मंत्री कु नौशीन, महिला एवं बाल विकास मंत्री कु इच्छा एवं नेता प्रतिपक्ष की भूमिका का निर्वहन कु प्रिया ने किया। विपक्ष एवं अन्य सांसदों की भूमिका में कु दिव्या, कु राखी, रूबी, मुस्कान, शिवानी, रुचि एवं अन्य ने किया। जैन ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए इस प्रकार के नवाचारी कार्यक्रम में अधिक से अधिक प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।






