Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

उत्तर प्रदेश के सबसे बुजुर्ग विधायक जनाब आलम बदी का निधन, आजमगढ़ की निजामाबाद सीट से पांच बार बने

स्टार न्यूज टेलीविजन उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ के सबसे बुजुर्ग विधायक आलम बदी आजमी का निधन हो गया है। 90 वर्षीय आलम बदी ने आजमगढ़ के कुर्मी टोला स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। बीमार चल रहे विधायक का लंबे समय से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। सबसे ईमानदार विधायकों में भी उनकी गिनती होती थी। समाजवादी पार्टी से आजमगढ़ की निजामाबाद सीट से 5 बार विधायक रहे। वह सपा के संएक बार विधायक बनते ही लोग लग्जरी गाड़ियों के काफिले और बंगले में रहने लगते हैं। लेकिन आलम बदी 5 बार विधायक रहने के बाद भी शहर के कुर्मीटोला मोहल्ले में एक साधारण पुराने टीनशेड के घर में रहते थे। वीआईपी गाड़ियों के बजाय अक्सर रोडवेज बसों और साइकिल स्कूटर पर सफर करते थे। 60 सालों से सक्रिय राजनीति में होने के बावजूद उन पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था। समाजवादी पार्टी की सरकार में उन्हें कई बार मंत्री पद की पेशकश की गई, लेकिन उन्होंने यह कहकर ठुकरा दिया कि वह जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करना चाहते हैं। आलम बदी के परिवार में उनकी पत्नी कुदसिया खान, 6 बेटे और 1 बेटी के अलावा बहुएं, पौत्र और पौत्रियां हैं।स्थापक सदस्यों में से एक थे। गुरुवार शाम 4 बजे शहर के हर्रा की चुंगी जामेतुरशाद स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button