
उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें
काशी विश्वनाथ धाम के गेट पर चलने लगी गोलियां मची भगदड़ कई घायल मचा हड़कंप
स्टार न्यूज़ टेलिविजन
राकेश पाण्डेय
वाराणसी: श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर 4B के पास बड़ा हादसा तीन श्रद्धांलु गंभीर मचा हड़कंप
शनिवार सुबह ड्यूटी पर तैनात पीएसी जवान की कार्बाइन अचानक पत्थर पर गिरने से गोली चल गई। हादसे में निक्की गुप्ता, राम बाबू और विकास यादव घायल हो गए।
घायलों को तत्काल मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी के अनुसार, जवान चाय पीकर ड्यूटी पर लौट रहा था, तभी कार्बाइन पत्थर पर गिरने से फायर हो गया। घटना के बाद मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है तथा मामले की जांच जारी है।




