उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

यूपी की राजधानी में बाढ: राहत सामग्री लेकर पीड़ितों के पास पहुंचे मुख्यमंत्री

स्टार न्यूज़ टेलीविजन

राकेश पाण्डेय

लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ के बक्शी का तालाब तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की तथा राहत सामग्री वितरित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लखनऊ के कुछ क्षेत्रों में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में डबल इंजन की सरकार सभी प्रभावित नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ी है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर संचालित किए जा रहे हैं। किसी भी हाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

राजधानी में लगातार गोमती का जलस्तर बढ़ने से संबंधित व अन्य इलाकों में जल जमाव से आवागमन बंद हो गया है सैकड़ों परिवार जरूरी सामानो दवावो व खाने पीने के सामान के लिए परेशान हैं मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मौके का जायजा लेकर लोगों को राहत देने का काम किया।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button