
सरकार जंगीपुर के सपा विधायक ने मेरी जमीन जबर्दस्ती हड़प लिया; किसान ने चर्चित डीएम अनुपम शुक्ला से लगाई गुहार
स्टार न्यूज़ टेलीविजन
ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर:फिर सुर्खियों में आये पूर्व पंचायत राज मंत्री स्व कैलाश यादव के पुत्र जंगीपुर विधायक विनोद यादव ।इस बार मामला है अपने गाव से सटे संकरा गांव के किसानों की जमीन हड़पने का। विधायक के आधा दर्जन विद्यालयों की जद में किसान की जमीन आ गयी है।पीड़ित जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के दरबार में पहुंचे।
बताया जाता है कि संकरा गांव सभा में विरेन्द्र यादव के तीन चार विद्यालय चलते हैं।उसी गांव में विद्यालय का विकास करने के लिए तमाम किसानों को अपनी जमींन गंवानी पड़ी है ।यह विकास उस समय शुरू हुआ था जब माननीय विधायक विरेन्द्र जी जिला पंचायत अध्यक्ष हुआ करते थे और इसी विद्यालय पर पंचायत राज विभाग चलता था। और यह मौजूदा किसान इस बार विरेन्द्र यादव की ओर से कराये गये अपने नवीन विकास मान्टेशरी स्कूल के लिए कब्जा की गयी जमीन का मालिक है ।
पीड़ित ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर दोषी विधायक व उनके सहयोगी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है ।ज्ञात हो कि जंगीपुर के सपा विधायक विरेन्द्र यादव पर अपने जंगीपुर इलाके मैं कई दर्जन स्वागत गेट बनाने के मामले में पहले से ही घिरे हैं 25/30 साल में डा वीरेन्द्र यादव की संपत्ति भी आय से 50 गुना अधिक हो गयी है।


आरोप तो यह भी है कि विधायक विरेन्द्र पहले अपने निधि के पैसे से काम लाते हैं फिर ठेकेदारों का पार्टनर बन कर अपना चहुंमुखी विकास का नारा बुलंद करते रहते हैं ।जिसे लेकर लोग समाजवादी पार्टी पर भी सवालिया निशान लगा रहे हैं।और चर्चा तो इस बार टिकट को लेकर भी सकारात्मक नहीं है ।
किसानों की जमीन हड़पने व तमाम कथित संगीन आरोपों के बाबत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने पत्रकारों व पीड़ित को जानकारी देते हुए मामले की जांच करने का भरोसा दिया है ।एक तरफ अखिलेश यादव के खास संतोष यादव की ओर से विरेन्द्र यादव के चुनाव क्षेत्र में लोगों को विरेन्द्र से सावधान रहने का अभियान चलाया जा रहा है दूसरी तरफ किसानों के गंभीर आरोप से मामला तूल पकड़ने लगा है।







