उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

जिला गंगा समिति की बैठक: महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा नेगेटिव खबरों का भी जरूर लें संज्ञान: डीएम

स्टार न्यूज़ टेलिविजन

ब्यूरो रिपोर्ट

गाजीपुर 10 जून, 2026 (सू0वि0)- जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, दिनंाक 09.06.2026 को सायं 07ः30 बजे जिला गंगा समिति, गाजीपुर की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक मे अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, उ0प्र0 जल निगम (नगरीय), द्वारा गाजीपुर नगर पालिका परिषद की जनसंख्या एवं सीवेज जेनरेशन की जानकारी दी। अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, उ0प्र0 जल निगम (नगरीय), गाजीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि अमृत कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वीकृत गाजीपुर सीवरेज योजना फेज-1 (स्वीकृत लागत रू0 45.38 करोड़) एवं गाजीपुर सीवरेज योजना फेज-2 (स्वीकृत लागत रू0 109.33 करोड़) के अन्तर्गत कुल 105.67 किमी0 सीवर नेटवर्क, 10108 नग सीवर गृह संयोजन एवं 02 नग आई0पी0एस0 का निर्माण पूर्ण किया गया है।

यह योजना उ0प्र0 जल निगम (ग्रामीण) को अनुश्रवण एवं रख-रखाव हेतु हस्तान्तरित की जानी है। जिस पर  जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने का निर्देश दिया।

अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, उ0प्र0 जल निगम (नगरीय), गाजीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि गाजीपुर नगर पालिका के अन्तर्गत 215 किमी0 सीवर आवश्यकता के सापेक्ष उक्त योजना में स्वीकृत 105.67 किमी0 सीवर नेटवर्क ही बिछाया गया है, फलस्वरूप नगर पालिका अन्तर्गत कुल 23000 नग गृह के सापेक्ष मात्र 10108 नग सीवर गृह संयोजन किये गये है। गाजीपुर नगर पालिका परिषद को सीवरेज से संतृप्त किये जाने हेतु अमृत 2.0 पोर्टल पर सी0डब्ल्यू0ए0पी0  अनुमानित लागत रू0 286.64 करोड़ स्वीकृति हेतु प्रेषित किया गया है।

शासन से इस योजना के सी0डब्ल्यू0ए0पी0 स्वीकृति के उपरान्त प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति हेतु अग्रेतर कार्यवाही की जायेगी। जिस पर  जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने का निर्देश दिया।

अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, उ0प्र0 जल निगम (नगरीय), गाजीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि गाजीपुर नगर पालिका परिषद के अन्तर्गत कुल 23 नालें प्रवाहित होते है, जिनका कुल डिस्चार्ज 26.84 एम0एल0डी0 वर्ष 2017-18 में मापा गया था। इन नालो का श्राव नगर पालिका परिषद की परिधि के बाहर से भी उत्पन्न होता है। नगर पालिका परिषद के अन्तर्गत सीवरेज कार्य कराये जाने से इन नालों का श्राव गंगा नदी में प्रवाहित होने से नही रोका जा सकता। इसके लिए नाला टैपिंग के कार्य कराया जाना अनिवार्य होगा। निर्देशित किया गया कि गाजीपुर नगर पालिका परिषद में परियोजना प्रबन्धक, जल निगम-ग्रामीण, वाराणसी द्वारा साई मंदिर घाट से चीतनाथ घाट के बीच गिर रहे 07 नालों के डी0पी0आर0 को सर्वप्रथम लोक निर्माण विभाग से परीक्षण कराते हुए प्राप्त आख्या एवं सुझावों के अनुसार पुनः प्रस्तुत किया जाय एवं उक्त कार्य हेतु डाले जाने वाले पाइप लाइन एवं प्रस्तावित पम्पिंग स्टेशन हेतु भूमि चिन्हित कराकर प्रस्ताव लिया जाय। जिस पर  जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने का निर्देश दिया।

अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, उ0प्र0 जल निगम (नगरीय), गाजीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि सैदपुर नगर पंचायत के 08 नग नालों की टैपिंग हेतु एस0बी0एम0-2.0 कार्यक्रम के अन्तर्गत प्राक्कलन (अनुमानित लागत रू0 37.37 करोड)़ तैयार कर उ0प्र0 जल निगम (नगरीय) मुख्यालय प्रेषित किया गया है। इस योजना अन्तर्गत 6.50 एम0एल0डी0 एस0टी0पी0, 3.28 किमी0 सीवर नेटवर्क, 3.92 किमी0 राइजिंग मेन के कार्य प्रस्तावित है। कार्य के स्वीकृति के उपरान्त नाले टैपिंग के कार्य कराए जायेगें।

अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, उ0प्र0 जल निगम (नगरीय), गाजीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि जमानियाँ नगर पालिका परिषद के 03 नग नालों की टैपिंग हेतु एस0बी0एम0-2.0 कार्यक्रम के अन्तर्गत प्राक्कलन (अनुमानित लागत रू0 20.42 करोड)़ तैयार कर उ0प्र0 जल निगम (नगरीय) मुख्यालय प्रेषित किया गया है। इस योजना अन्तर्गत 4.00 एम0एल0डी0 एस0टी0पी0, 1.00 किमी0 सीवर नेटवर्क, 2.68 किमी0 राइजिंग मेन के कार्य प्रस्तावित है। कार्य के स्वीकृति के उपरान्त नाले टैपिंग के कार्य कराए जायेगें। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया गया कि स्वीकृति के उपरान्त जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही करें।

पर्यावरण विशेषज्ञ, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उ0प्र0, लखनऊ द्वारा अनुरोध किया गया की गंगा के प्रदूषण संबंधी नेगेटिव न्यूज पर अद्यतन स्थिति की आख्या यथाशीघ्र उपलब्ध करायी जाये जिससे कि ससमय ऐसी न्यूज का निस्तारण किया जा सके। जनपद स्तर के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी अपडेट किया जाये। साथ ही गंगा नदी में गिरने वाले नालों का भी जल मापन एवं गुणवत्ता परीक्षण हो।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया गया कि अधिशासी अभियन्ता, जल निगम-नगरीय, गाजीपुर जनपद में गंगा के प्रदूषण सम्बन्धी निगेटिव न्यूज को सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यथाशीघ्र निस्तारित करें एवं क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वाराणसी जनपद गाजीपुर में गंगा नदी में गिर रहे नालों का जल गुणवत्ता परीक्षण कर रिपोर्ट जिला गंगा समिति की बैठक में प्रस्तुत करें।

प्रभागीय निदेशक/सदस्य सचिव, जिला गंगा समिति, गाजीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि गंगा नदी के किनारे नालों के सर्वेक्षण हेतु राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, नई दिल्ली की टीम द्वारा जनपद गाजीपुर नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत, गाजीपुर, जमानियॉ एवं सैदपुर साइट विजिट किया गया एवं निरीक्षण आख्या राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, नई दिल्ली पत्र 04 जून द्वारा प्रस्तुत की गयी।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया गया कि सभी नगर पालिका परिषद-गाजीपुर, नगर पालिका परिषद-जमानियॉ एवं नगर पंचायत, सैदपुर के अन्तर्गत सभी नालों पर स्क्रीनिंग (जाली), ग्रिट चेम्बर, कचरा अवरोधक स्थापित करें एवं निरीक्षण आख्या में दिये गये सुझाव का अनुपालन करें। साथ ही बायोरेमेडिएशन का कार्य करायंे एवं प्रचार प्रसार हेतु बोर्ड स्थापित करें। साथ ही जिलाधिकारी ने  जनपद में नाला टैपिंग एवं सीवरेज व्यवस्था के सम्बन्ध में एक पी0पी0टी0 तैयार करने का सम्बन्धित विभागो को निर्देश दिया।

बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, सैदपुर, जमानियां, परियोजना प्रबंधक गंगा प्रदूषण नियंत्रण ईकाई जल निगग ग्रामीण,वाराणसी, अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड जल निगम नगरीय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सदर, जमानियां, सैदपुर, पर्यावरण विशेषज्ञ राज्य स्वच्छ गंगा मिशन डा0 शेफाली, क्षेत्री अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड वाराणसी उपस्थित रहे।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button