
ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश
सौ दिन के टीवी मुक्त अभियान के तहत आयोजित किया गया विषेश स्वास्थ्य शिविर
स्टार न्यूज़ टेलिविजन
ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर ;जनपद में 100 दिवसीय टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत आयुष्मान आरोग मंदिर जैतपुरा सुभाखरपुर में उच्च जोखिम वाले क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान आए हुए 97 ग्रामीणों की निःशुल्क एक्स-रे, बी पी, शुगर की जांच की गई, जिससे टी.बी. के संभावित मामलों की शीघ्र पहचान की जा सके।
इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान,एसटीस, एसटीएलएस ,वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स की टीम,एक्सरे टेक्नीशियन, डार्क रूम सहायक,सीएचओ (जैतपुरा,सकरा), आशा संगिनी , आशा कार्यकर्ता एवं टी.बी. चैंपियन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया ।







