
विनीत हत्याकांड;एनकाउंटर स्पेशलिस्ट इरज रजा की काबिलियत दांव पर चुनौती बना चर्चा में आया नया गैग
स्टार न्यूज़ टेलिविजन
ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर:अपनी हनक के बूते जिले में लम्बे समय से तैनात एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस कप्तान डा इरज रजा को शहर की कथित कुख्यात गैग ने खुली चुनौती दे दी है बावजूद इसके हमलावरों का सुराग भी पुलिस नहीं लगा पाई है।
इस जघन्य हत्या कांड के बाद जिले सहित पूरे पूर्वांचल में हलचल मच गयी पुलिस विभाग के बड़े अफसर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल श्मशान घाट पर परिवार के साथ मौजूद रहे इतनी सख्ती और मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद कुख्यात अपराधी कहा है यह सवाल इरज रजा साहब के लिए बड़ी चुनौती है।
शहर के बिंदु होटल के मालिक आलोक राय के पुत्र विनीत राय हत्याकांड के करीब दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस हमलावरों तक नहीं पहुंच सकी। इसे लेकर परिवार व होटल व्यावसायिओं में रोष है। परिवार के लोगों का कहना है कि अगर पुलिस कटरा गैंग के संचालक शंकर पांडेय का एनकाउंटर नहीं करती है तो हमलोग मुख्यमंत्री के यहां जाकर सपरिवार आत्मदाह करेंगे। 31 मई को वाराणसी के एमएलसी धर्मेंद्र सिंह तथा भांवरकोल के प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना राय अष्टभुजी कालोनी में होटल मालिक आलोक राय के घर पहुंचे।वहां घटना की जानकारी ली। उन्होने कहा कि यह घटना काफी दुखद है ।ये घटना नहीं होनी चाहिए थी। प्रशासन की नाकामियों को मानते हुए उन्होने कहा कि यह प्रशासन की लापरवाही है जिसको लेकर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है और 30 मई की रात को वीडियो कांसफ्रेसिंग के जरिये घटना की जानकारी ली और बड़ी कार्रवाई का निर्देश दिये। मालूम हो कि 29 मई को गौसाबाद स्थित बिंदु होटल के मालिक आलोक राय डब्ल्यू के पुत्र विनीत राय को कटरा गैंग के बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दिया था। उसके शरीर में पांच गोली लगी है।





