उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

विश्व तंबाकू निषेध दिवश:सभी थानों व चौकियों पर पुलिस कर्मियों ने ली तंबाकू मुक्ति की शपथ

स्टार न्यूज़ टेलिविजन

बुलबुल पाण्डेय

गाजीपुर: उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में “विश्व तंबाकू निषेध दिवस” (World No Tobacco Day) के अवसर पर जनपद के पुलिस कार्यालय सहित समस्त थानों, चौकियों में तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को तंबाकू व अन्य मादक पदार्थों का सेवन न करने तथा समाज को इसके प्रति जागरूक करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।

पुलिस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बताया गया कि तंबाकू का सेवन न केवल हमारे स्वास्थ्य को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है, बल्कि यह हमारे परिवार और कार्यक्षमता पर भी विपरीत प्रभाव डालता है। एक स्वस्थ पुलिसकर्मी ही सजगता से समाज की सुरक्षा और सेवा कर सकता है।

तंबाकू का नशा एक धीमा जहर है जो हमारे समाज और युवा पीढ़ी को खोखला कर रहा है। गाजीपुर पुलिस आज इस दिवस पर न केवल स्वयं को इस व्यसन से दूर रखने का संकल्प ले रही है, बल्कि शासन द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न नशामुक्त अभियानों के तहत अवैध मादक पदार्थों और सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई भी सुनिश्चित कर रही है।”

*गाज़ीपुर पुलिस द्वारा ली गई मुख्य शपथ:*

हम जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करेंगे। अपने परिजनों, मित्रों और सहकर्मियों को भी तंबाकू का सेवन न करने के लिए प्रेरित करेंगे। अपने कार्यस्थल और पर्यावरण को तंबाकू मुक्त रखने में पूरा सहयोग देंगे।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button