ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने सादगी से मनाया पत्रकारिता दिवस

स्टार न्यूज़ टेलिविजन

बुलबुल पाण्डेय

गाजीपुर:हिन्दी पत्रकारिता दिवस के मौके पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उ0प्र0 की स्थानीय शाखा की ओर से एक विचार गोष्ठी व चिन्तन का कार्यक्रम शहर के अति प्राचीन पुस्तकालय, वाचनालय मिश्रबाजार में आयोजित किया गया। इस मौके पर संगठन के सभी पत्रकारों ने पत्रकारिता के नाम पर हो रही समाज को कंलकित करने वाली घटनाओं व हरकतों पर अंकुश लगाने के लिये विचार विमर्श किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार सिर्फ सूचना का माध्यम होता है इसे व्यवसाय में परिवर्तित करना पत्रकार समाज का अपमान है।

इस मौके पर तमाम समाचार पत्रों, पत्रिकाओं, सान्ध्यकालीन अखबारों के साथ-साथ राष्ट्रीय न्यूज चैनल, मान्यता प्राप्त न्यूज संस्थानो व सोशल मीडिया से जुड़े चार दर्जन पत्रकार व कैमरामैन मौजूद रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए यूनियन के राष्ट्रीय पार्षद व मौजूदा जिलाध्यक्ष पदमाकर पाण्डेय ने बताया कि उतण्ड मार्तण्ड अखबार शुरू कर जुगलकिशोर शुक्ल ने देश में पत्रकार समाज का स्थायी सम्मान सुनिश्चित करने का काम किया था और पिछले दशक तक पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता था। आजकल तमाम ऐसे लोग है जो किसी अखबार व चैनल में समाचार तो नही भेजते लेकिन किसी न किसी संगठन से जुड़कर समाज में पत्रकारिता की आड़ में ऐसा घिनौना खेल खेलते है कि तमाम मीडिया संस्थान व पत्रकार शर्मशार होने को विवश हो जाता है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संगठन के पदाधिकारी विजयशंकर तिवारी व रामचन्द्र सिंह ने संयुक्त बयान में कहा कि पत्रकारों को अपना सम्मान खुद सुरक्षित रखने के लिये अपने कार्य को पारदर्शिता से करना होगा ताकि उनका सम्मान समाज में सुरक्षित रहे। इस मौके पर मौजूद संगठन के सदस्य विवेकानन्द राय ने कहा कि जिले में पत्रकारिता के नाम पर घूम-घूम कर लोगों को भ्रमित करने और विभिन्न संगठनों के नाम पर भ्रम फैलाकर समाज विरोधी कार्य करने वाले लोगों को पत्रकारों के सम्मान से खेलना बन्द कर देना चाहिए। श्रमजीवी पत्रकार पैसे की बात करने के बजाय अपनी खबरों से समाज को आईना दिखाता है।
इस कार्यक्रम को संजय चौबे, भुवन जायसवाल, रामप्रवेश राय, विनोद कुमार लाल, गौरीशंकर पाण्डेय, दिनेश चन्द्र शर्मा, रंगनाथ दूबे, वरिष्ठ पत्रकार अरूण तिवारी, खड़ानन्द दूबे, संजय चौबे, सतीश पाण्डेय, कमलाकर पाण्डेय, दीपक श्रीवास्तव आदि पत्रकारों ने सम्बोधित किया और पत्रकारिता दिवस पर सभी पत्रकार बन्धुओं को बधाई देते हुए बेहतर पत्रकारिता करने की अपील की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पदमाकर पाण्डेय ने की। संचालन दिनेश चन्द्र शर्मा ने किया।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button