DelhiEntertainment & SportsNewsTrending

परमजीत सिंह पम्मा के संघर्षों पर आधारित दसवां गाना जल्द होगा रिलीज

वीना टंडन
नई दिल्ली। नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा के सामाजिक संघर्षों और जनहित के आंदोलनों पर आधारित नया गाना “पम्मा बिना धरना सफल नहीं” जल्द रिलीज होने जा रहा है। यह पम्मा के जीवन और संघर्षों पर बनने वाला दसवां गाना बताया जा रहा है, जिसे लेकर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

इस गाने के बोल प्रसिद्ध लेखक बलविंदर सिंह सोढ़ी ने लिखे हैं, जबकि अपनी आवाज चर्चित गायिका रैश कौर ने दी है। गाने में परमजीत सिंह पम्मा के सामाजिक संघर्ष, आम जनता के मुद्दों के लिए किए गए आंदोलनों और उनके जुझारू व्यक्तित्व को दर्शाया गया है।

बताया जाता है कि परमजीत सिंह पम्मा पिछले करीब 32 वर्षों से लगातार जनहित और सामाजिक मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। महंगाई, स्कूल फीस में बढ़ोतरी, कॉलेज दाखिलों में आने वाली परेशानियां, ऑनलाइन गेम्स के कारण युवाओं और बच्चों पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव, महिलाओं और व्यापारियों की समस्याओं जैसे कई मुद्दों को उन्होंने समय-समय पर सरकार के सामने उठाया है।

उनके सामाजिक आंदोलनों और संघर्षों को लेकर पहले भी कई प्रसिद्ध गायकों और लेखकों द्वारा गाने बनाए जा चुके हैं। इसके अलावा उनके जीवन और जनसेवा से जुड़े कार्यों पर कई डॉक्यूमेंट्री भी बनाई गई हैं, जिन्हें लोगों ने काफी सराहा।

करीबी लोगों के अनुसार लगातार संघर्षों और आंदोलनों के दौरान उन्हें कई बार गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि उनके हार्ट में चार स्टंट तक डाले जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने समाज सेवा और जनता की आवाज उठाना जारी रखा।

आने वाला गाना “पम्मा बिना धरना सफल नहीं” उनके संघर्ष, जज्बे और समाज के प्रति समर्पण को दर्शाने का प्रयास करेगा। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह गाना युवाओं और समाज को सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करने का भी काम करेगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button