DelhiEntertainment & SportsNewsTrendingताज़ा तरीन खबरें

इमोशन्स की ताकत पर दौड़ती ‘मर्सी’, 13 दिन बाद भी सिनेमाघरों में बरकरार असर

वीना टंडन
बड़े बजट और भारी-भरकम प्रचार वाली फिल्मों के बीच इंडिपेंडेंट फिल्म Mercy ने अपनी अलग पहचान बनाते हुए सिनेमाघरों में 13 दिन पूरे कर लिए हैं। बिना शोर-शराबे के रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों के मजबूत वर्ड ऑफ माउथ और गहरे भावनात्मक जुड़ाव के दम पर लगातार टिके रहने में सफल रही है।
निर्देशक मितुल पटेल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राज वासुदेवा, आदिल हुसैन, निहारिका रायज़ादा और अपर्णा घोषाल ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म की खासियत इसकी संवेदनशील कहानी और ईमानदार प्रस्तुति है, जो बिना किसी बनावटीपन के सीधे दर्शकों के दिल तक पहुंचती है।
दर्शकों की प्रतिक्रियाएं भी फिल्म की सफलता की कहानी खुद बयां कर रही हैं। कई दर्शकों ने इसे दिल को छू लेने वाला अनुभव बताया है, तो कुछ का कहना है कि फिल्म खत्म होने के बाद भी इसका असर लंबे समय तक बना रहता है। एक दर्शक ने कहा कि फिल्म देखने के बाद उन्होंने अपने माता-पिता को फोन किया, जो इसके भावनात्मक प्रभाव को दर्शाता है।
फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले राज वासुदेवा का कहना है कि उनकी कोशिश एक ऐसी मानवीय कहानी पेश करने की थी, जो दर्शकों को अपनी जिंदगी से जुड़ी लगे। उनके मुताबिक, लोगों का फिल्म से जुड़ना और उसे अपने साथ लेकर जाना ही उनकी सबसे बड़ी सफलता है।
‘मर्सी’ की सबसे बड़ी ताकत इसका दर्शकों के साथ संवाद और जुड़ाव है, न कि बड़ा बजट या भारी प्रचार। यही वजह है कि यह फिल्म सरल, वास्तविक और बिना उपदेश दिए गहरी बात कहने में सफल रही है।
फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अब इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रिलीज करने की तैयारी है। जल्द ही यह फिल्म नीदरलैंड, लक्ज़मबर्ग और ब्रसेल्स सहित कई शहरों में मदर्स डे वीकेंड पर दर्शकों के बीच पहुंचेगी। इसके साथ ही मेकर्स ओटीटी रिलीज की भी तैयारी कर रहे हैं, ताकि यह कहानी देश-विदेश के और अधिक दर्शकों तक पहुंच

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button