DelhiNewsताज़ा तरीन खबरें

अस्पतालों की लापरवाही पर सख्त सीएम, औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल

वीना टंडन
नई दिल्ली। राजधानी के एक सरकारी अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार, दौरे में दवाइयों की कमी, स्वच्छता में लापरवाही और मरीजों को हो रही परेशानी सामने आई।
निरीक्षण के दौरान सीएम ने ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण काउंटर, जल आपूर्ति और डिजिटल सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि मरीजों को जांच के उसी दिन दवाएं उपलब्ध कराई जाएं और अस्पताल में गर्मी के मौसम के अनुरूप सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित हों।
मरीजों और तीमारदारों से बातचीत में लंबी कतारें, डॉक्टरों की अनुपलब्धता और दवा न मिलने की शिकायतें सामने आईं। कई बुजुर्ग मरीजों ने बताया कि वे सुबह से लाइन में खड़े हैं, लेकिन डॉक्टरों ने अब तक नहीं देखा।
सीएम गुप्ता ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि ऑनलाइन और ऑफलाइन व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से जोड़ा जाए, ताकि मरीजों का इंतजार कम हो। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर की जांच के निर्देश देते हुए दवाइयों और टीकों की उपलब्धता पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाने को कहा।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायतों के तुरंत समाधान के निर्देश दिए।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button