DelhiNewsउत्तर प्रदेश

भारत में डेटा खपत का विस्फोट: 5जी बना गेमचेंजर, हर महीने 27 एक्साबाइट पार ट्रैफिक

वीना टंडन
नई दिल्ली। भारत में डिजिटल क्रांति अब नए शिखर पर पहुंच चुकी है। मोबाइल ब्रॉडबैंड इंडेक्स की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, देश में डेटा खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है और इसमें 5जी तकनीक की भूमिका सबसे अहम बनकर उभरी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2025 में भारत का कुल मोबाइल डेटा ट्रैफिक 27 एक्साबाइट प्रति माह को पार कर गया। इसमें लगभग 47 प्रतिशत हिस्सा केवल 5जी का रहा, जो सालाना 70 प्रतिशत की तेज वृद्धि के साथ 12.9 एक्साबाइट प्रति माह तक पहुंच गया।
4K वीडियो और एआई ऐप्स बढ़ा रहे खपत
विशेषज्ञों के अनुसार, 4K वीडियो स्ट्रीमिंग, क्लाउड गेमिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित एप्लिकेशन के बढ़ते इस्तेमाल ने डेटा खपत में जबरदस्त उछाल लाया है। अब यूजर्स पहले से कहीं ज्यादा हाई-स्पीड और हाई-क्वालिटी इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं।
मेट्रो शहर आगे, छोटे शहर भी तेजी से शामिल
रिपोर्ट में बताया गया है कि मेट्रो शहर 5जी अपनाने में सबसे आगे हैं, जहां कुल मोबाइल डेटा ट्रैफिक का 58 प्रतिशत हिस्सा 5जी से आ रहा है। हालांकि, अब यह तकनीक तेजी से छोटे शहरों और कस्बों तक भी पहुंच रही है, जिससे यह एक राष्ट्रीय ट्रेंड बनती जा रही है।
डिवाइस इकोसिस्टम दे रहा मजबूती
भारत में 2025 तक 892 मिलियन सक्रिय 4जी डिवाइस मौजूद थे, जिनमें से 383 मिलियन से अधिक डिवाइस 5जी सक्षम हो चुके हैं। इतना ही नहीं, साल भर में बिके 90 प्रतिशत से अधिक स्मार्टफोन्स 5जी सपोर्ट के साथ आए, जिससे यूजर्स के लिए नई तकनीक अपनाना आसान हो गया।
भविष्य में एआई तय करेगा नेटवर्क की दिशा
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नेटवर्क की जरूरतों को तय करने में बड़ी भूमिका निभाएगा। बढ़ते डिजिटल अनुभव और इमर्सिव तकनीकों के चलते टेलीकॉम नेटवर्क को ज्यादा डेटा, कम लेटेंसी और बेहतर प्रोसेसिंग क्षमता के लिए तैयार रहना होगा।
2031 तक 1 अरब 5जी यूजर का अनुमान
रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2031 तक 5जी यूजर्स की संख्या 1 अरब (बिलियन) के पार पहुंच सकती है, जो देश को दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल बाजारों में शामिल कर देगा।
कुल मिलाकर, 5जी तकनीक भारत की डिजिटल तस्वीर को तेजी से बदल रही है और आने वाले वर्षों में इसका प्रभाव और भी व्यापक होने की उम्मीद

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button