DelhiNewsताज़ा तरीन खबरें

रेल प्रगति पर भाजपा सांसद ने पीएम मोदी और अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया

प्रश्नकाल में विपक्षी हंगामा

वीना टंडन
नई दिल्ली: बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही सोमवार को लोकसभा में जारी रही। सदन की बैठक शुरू होते ही कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने अपने मुद्दे उठाने का प्रयास किया। हालांकि, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद उन्हें अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा।
विपक्षी सदस्यों ने सदन में पिछले दिनों पश्चिम एशिया के हालात की वजह से एलपीजी गैस की कथित कमी का मुद्दा उठाया और नारेबाजी की, जिससे प्रश्नकाल प्रभावित हुआ। नौ मार्च से चल रहे बजट सत्र में विपक्ष के प्रदर्शन के कारण कई बार प्रश्नकाल नहीं चल सका।
लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने रविवार को सदन में बैनर, तख्तियां और पोस्टर दिखाने तथा आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल पर “गहरी चिंता” जताई। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से सदस्यों के बीच अनुशासन और उच्च नैतिक आचरण सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
रेलवे की प्रगति पर चर्चा
भाजपा सांसद गणेश सिंह ने वर्ष 2026-27 के लिए रेल मंत्रालय के अनुदान मांगों पर चर्चा करते हुए कहा कि पिछले 10-11 वर्षों में रेलवे ने जो प्रगति की है, उसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, “रेलवे में जो असंभव दिख रहा था, वो संभव हो गया है।” उन्होंने कांग्रेस सदस्य तारिक अनवर के एक कथन का हवाला देते हुए कहा कि आगामी वित्त वर्ष में रेलवे की राजस्व प्राप्तियां 3,20,500 करोड़ रुपये होंगी, जबकि कुल राजस्व व्यय 2,99,500 करोड़ रुपये है।
सांसद सिंह ने कहा कि 2014 के बाद देश में 34 हजार किलोमीटर से अधिक रेलवे पटरी बिछाई गई है और आज कश्मीर भी रेल नेटवर्क से जुड़ चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अब विश्व का दूसरा सबसे बड़ा माल परिवहन नेटवर्क बन चुका है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button