DelhiNewsउत्तर प्रदेश

*17 मार्च, मंगलवार सुबह तक के मुख्य समाचार

 

 

🔸 *दावा- भारत ने होर्मुज के पास दो युद्धपोत किए तैनात*, तेल-गैस से भरे भारतीय जहाजों को देंगे सुरक्षा, आज पहला LPG जहाज गुजरात पहुंचा, भारतीय जहाजों की सुरक्षा के एवज में ईरान ने भारत से जप्त किए 3 जहाज छोड़ने को कहा

🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे कल से बादल-बारिश की संभावना, कल उदयपुर में दिन में तापमान 34.8 और रात को 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@38.6, राजसमंद@34.3

🔸 उदयपुर में *अवैध गैस रिफिलिंग पर प्रशासन की कार्रवाई*, 28 सिलेंडर, 2 मशीनें जब्त

🔸 *ट्रेलर से टकराई बाइक, दो की मौत*, सुखेर थाना क्षेत्र में हाईवे पर ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा

🔸 *साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 घोषित*, हिंदी की लेखिका ममता कालिया को ‘जीते जी इलाहाबाद’ के लिए मिला सम्मान

🔸 *राज्यसभा चुनाव*: एनडीए की 37 में से 22 सीटों पर जीत, 10 सीटों का हुआ फायदा, ओडिशा-हरियाणा में कांग्रेस विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग

🔸 दिल्ली: ओखला में *8 साल की बच्ची से दरिंदगी*, तीन नाबालिग लड़कों ने किया यौन शोषण

🔸 *भारत का डिफेंस GPS ‘नाविक’ संकट में*, 11 में 3 सैटेलाइट कर रहे हैं काम, भारत की रक्षा क्षमता पर संकट

🔸 छत्तीसगढ़: बीजापुर के *आवासीय स्कूल में तीन छात्राएं गर्भवती*, जांच समिति का गठन, 7 दिन में रिपोर्ट देने का आदेश

🔸 *पाकिस्तान के हवाई हमले से काबुल दहला*: 400 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

🔸 इराक: बगदाद में *अमेरिकी दूतावास पर हमला*, कात्यूशा रॉकेटों से किया गया अटैक

🔸 *क्यूबा में बिजली संकट*: नेशनल पावर ग्रिड ठप, 1 करोड़ लोग अंधेरे में

🔸 *उदयपुर में 18 से 22 मार्च तक मनेगा हिंदू नववर्ष*: 18 को निकलेगी चार पहिया वाहन रैली, 22 को निकलेगी शोभयात्रा

🔹 *पाक क्रिकेटर को खरीदने पर सनराइजर हैदराबाद की आलोचना*: गावस्कर बोले- पाकिस्तानी खिलाड़ी खरीदना भारतीयों की जान से खिलवाड़, इस पैसे से हथियार खरीदे जाते हैं, सनराइजर्स ने ब्रिटिश लीग में अबरार को खरीदा

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button