NewsDelhiताज़ा तरीन खबरें

तरणजीत सिंह संधू बने दिल्ली के नए उपराज्यपाल, लोक निवास में ली पद व गोपनीयता की शपथ

वीना टंडन
नई दिल्ली: वरिष्ठ राजनयिक तरणजीत सिंह संधू ने बुधवार को दिल्ली के नए उपराज्यपाल के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 1:30 बजे लोक निवास में आयोजित किया गया, जहां न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय, मुख्य न्यायाधीश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने उन्हें राष्ट्रीय राजधानी का 23वां उपराज्यपाल पद की शपथ दिलाई।
संधू भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 1988 बैच के अधिकारी रहे हैं और उन्हें विशेष रूप से भारत-अमेरिका संबंधों के विशेषज्ञ के तौर पर जाना जाता है। लंबे राजनयिक अनुभव के साथ उन्होंने विदेश नीति और कूटनीति के कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।
वीके सक्सेना की जगह संभाली जिम्मेदारी
नवनियुक्त उपराज्यपाल ने वीके सक्सेना का स्थान लिया है। सक्सेना को अब लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है और वह शुक्रवार को वहां अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
शपथ ग्रहण से पहले संधू ने सोमवार को लोक निवास पहुंचकर सक्सेना से शिष्टाचार मुलाकात की थी। वहीं मंगलवार को रेखा गुप्ता ने भी उनसे मुलाकात कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कूटनीति में रहा लंबा अनुभव
63 वर्षीय तरणजीत सिंह संधू का राजनयिक करियर बेहद प्रभावशाली रहा है। उन्होंने विशेष रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के प्रतिनिधित्व के दौरान दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रमुख पद और जिम्मेदारियां
पद
समय सीमा
स्थान
भारतीय राजदूत
फरवरी 2020 – जनवरी 2024
वाशिंगटन डीसी
उप मिशन प्रमुख
जुलाई 2013 – जनवरी 2017
वाशिंगटन डीसी
संयुक्त राष्ट्र मिशन में पद
जुलाई 2005 – फरवरी 2009
न्यूयॉर्क
अमृतसर से लड़ा था लोकसभा चुनाव
संधू ने 2024 के लोकसभा चुनाव 2024 में अमृतसर सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था, हालांकि उन्हें वहां जीत नहीं मिल सकी।
राजनयिक अनुभव और प्रशासनिक समझ के साथ अब संधू राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में अहम भूमिका

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button