DelhiNewsताज़ा तरीन खबरें

कागज कम, काम ज्यादा’ के मंत्र के साथ सुशासन पर जोर, विकसित दिल्ली 2047 का दोहराया संकल्प

“वादों की नहीं, परिणाम देने वाली सरकार” — एक साल पूरा होने पर बोलीं सीएम रेखा गुप्ता

‘वीना टंडन
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार वादों की नहीं, बल्कि परिणाम देने वाली सरकार है। बीते एक वर्ष में ‘कागज कम, काम ज्यादा’ के संकल्प के साथ कार्य किया गया है और हर क्षेत्र में ठोस बदलाव लाने की दिशा में कदम उठाए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और ‘विकसित भारत’ के विजन से प्रेरित होकर दिल्ली में सुशासन, सेवा और संवेदनशील प्रशासन को प्राथमिकता दी गई है।
गरीब कल्याण और सामाजिक योजनाओं पर फोकस
सीएम ने बताया कि सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में ही आयुष्मान योजना लागू करने का निर्णय लिया गया, जिसका लाभ अब तक करीब सात लाख लोगों को मिल चुका है।
जरूरतमंदों को सस्ता भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन योजना के तहत फिलहाल 70 कैंटीन संचालित हो रही हैं, जहां प्रतिदिन लगभग 70 हजार लोग भोजन कर रहे हैं।
झुग्गी बस्तियों के विकास के लिए 700 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। पहले चरण में 13 हजार गरीब परिवारों को पूर्व निर्मित फ्लैट देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। मजदूर वर्ग के बच्चों की देखभाल के लिए 500 पालना केंद्र भी खोले गए हैं।
सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर पर तेजी
मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 150 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जा चुका है, जबकि 400 किलोमीटर सड़कें मानसून से पहले तैयार करने का लक्ष्य है।
नंद नगरी फ्लाईओवर को शुरू कर दिया गया है। बारापुला फेज-3 जून तक और मुकरबा अंडरपास मार्च तक शुरू करने की तैयारी है।
इसके अलावा मोदी मिल फ्लाईओवर और सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर पर काम जल्द शुरू होगा। दिल्ली ड्रेनेज मास्टर प्लान लागू किया जा चुका है और 40 फुटओवर ब्रिज बनाए जाएंगे।
पानी और आधारभूत सुविधाओं में सुधार
राजधानी में जल आपूर्ति सुधारने के लिए 833 किलोमीटर नई पाइपलाइन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। पुरानी सीवर लाइनों को बदला जा रहा है और जलशोधन संयंत्रों के उन्नयन का कार्य जारी है। पानी के बिलों में राहत योजना का लाभ अब तक 3 लाख 52 हजार उपभोक्ता उठा चुके हैं।
स्वास्थ्य क्षेत्र में विस्तार
सीएम ने बताया कि एक वर्ष में 370 आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू किए गए हैं और इस साल इनकी संख्या 1100 तक पहुंचाने का लक्ष्य है। पांच अस्पतालों में नए ब्लॉक शुरू किए गए हैं।
अस्पतालों में पूर्व में खरीदी गई मशीनों को चालू किया गया है। 53 नई एंबुलेंस सेवा में जोड़ी गई हैं और डॉक्टरों व नर्सों की कमी दूर करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
प्रदूषण पर सख्ती, ई-बसों को बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए धूल और धुएं को कम करने पर विशेष काम किया जा रहा है। इस वर्ष 35 लाख पेड़ लगाए जाएंगे।
सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए 4000 इलेक्ट्रिक बसें और 9000 चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना है। नई ईवी नीति भी लाई जा रही है।
मरघट वाले हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना
सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मरघट वाले हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया। उन्होंने दिल्लीवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि सरकार जनसेवा के मार्ग पर समर्पण और विनम्रता के साथ आगे बढ़ती रहेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर जो विश्वास जताया है, उसे परिणामों में बदलना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने ‘विकसित दिल्ली 2047’ के लक्ष्य को लेकर निरंतर कार्य करने का संकल्प भी

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button