DelhiEntertainment & SportsNewsताज़ा तरीन खबरें

पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ 27 फरवरी को रिलीज, नई दिल्ली में भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्ली। बहुप्रतीक्षित पंजाबी फिल्म Viyah Kartare Da की प्रेस कॉन्फ्रेंस राजधानी के पीवीआर सिनेमा में आयोजित की गई। इस मौके पर फिल्म के मुख्य कलाकार Gippy Grewal और Nimrat Khaira ने मीडिया से बातचीत कर फिल्म से जुड़े दिलचस्प पहलुओं को साझा किया।
गिप्पी ग्रेवाल ने बताया कि यह एक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन Sameer Kang ने किया है। कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पसंद की लड़की से शादी करना चाहता है, लेकिन परिवार इसके लिए तैयार नहीं होता। वहीं बेरोजगारी के कारण लड़की भी शादी के लिए सहमत नहीं होती। इन हालातों के बीच पैदा होने वाली हास्यपूर्ण परिस्थितियां दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देंगी।
फिल्म में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने पर गिप्पी ने कहा कि दर्शक फिल्म देखने के बाद महसूस करेंगे कि उनका किरदार पंजाब पुलिस की गरिमा को बढ़ाता है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब निमरत खैरा से पूछा गया कि क्या वह असल जिंदगी में करतारे जैसे लड़के से शादी करेंगी, तो उन्होंने हंसते हुए इनकार कर दिया। पंजाबी शादियों पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि बजट से ज्यादा रिश्तेदारों को संभालना चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि हर शादी में कोई न कोई नाराज हो ही जाता है। उन्होंने कहा कि वास्तविक जीवन में वह एक प्यार करने वाला और केयरिंग जीवनसाथी चाहेंगी।
पंजाबी सिनेमा की प्रगति पर गिप्पी ग्रेवाल ने कहा कि इंडस्ट्री ने लंबा सफर तय किया है। उन्होंने अपनी फिल्म Carry On Jatta के शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि तब संसाधन सीमित थे, जबकि आज पंजाबी फिल्में देश-विदेश में बड़े स्तर पर रिलीज हो रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाबी फिल्मों के विस्तार के लिए Dharma Productions के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।
फिल्म में प्रिंस कंवलजीत सिंह, गुरप्रीत घुग्गी, दीप सहगल, बी.एन. शर्मा, हरदीप गिल, इनामुल हक और रूपिंदर रूपी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Humble Motion Pictures और पिटारा टॉकीज के साथ धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित यह पारिवारिक मनोरंजक फिल्म 27 फरवरी 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button