
उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें
उत्तर प्रदेश आगरा सड़क सुरक्षा को लेकर सशक्त पहल आज
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश आगरा
आगरा पुलिस कमिश्नर, आगरा श्री दीपक कुमार (IPS) के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त यातायात एवं अपर पुलिस उपायुक्त यातायात की अध्यक्षता में संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त, NHAI, PWD विभाग एवं सीसी टीम प्रभारियों के साथ सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमें सड़कों की स्थिति में सुधार, यातायात संकेतों की व्यवस्था, यातायात नियमों के कड़ाई से पालन एवं जनजागरूकता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।






