
उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें
पुलिस कमिश्नर आगरा श्री दीपक कुमार (IPS) के निर्देशन पर थाना साइबर क्राइम द्वारा अपराधियों के निरंतर त्कार्यवाही
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश आगरा
पुलिस कमिश्नर आगरा श्री दीपक कुमार (IPS) के निर्देशन में थाना साइबर क्राइम आगरा द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध निरंतर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही जारी है। इसी क्रम मेंफर्जी वेबसाइट व ईमेल आईडी बनाकर, सेमिनार के माध्यम से लोगों को मुनाफा कमाने का लालच देकर, निवेश करने हेतु प्रोत्साहित कर धोखाधड़ी करते हुए लोगों से 100 करोड़ रुपयों का गबन करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 2 अभियुक्तों को थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार।अभियुक्तों के कब्जे से एक लैपटॉप 3 मोबाइल फोन 2 फर्जी आधार कार्ड एवं एक दुबई देश का सिम कार्ड बरामद किया गया है।


