ताज़ा तरीन खबरेंDelhiNews

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास जोरदार धमाका, 8 की मौत – 20 से ज्यादा घायल

दिल्ली में हाई अलर्ट, गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे LNJP अस्पताल – पीएम मोदी ने जताया शोक

वीना टंडन
नई दिल्ली।
राजधानी दिल्ली सोमवार शाम उस वक्त दहल उठी जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में जोरदार धमाका हो गया। यह हादसा शाम करीब 6 बजकर 22 मिनट पर हुआ। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कार आग की लपटों में घिर गई और पास खड़ी दो अन्य गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गईं। घटना स्थल पर अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

फौरन मौके पर फायर ब्रिगेड, पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के आदेश दे दिए गए हैं। धमाके के बाद पूरे दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।

🏥 घायलों से मिलने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

धमाके में घायल लोगों को तुरंत लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल (LNJP) में भर्ती कराया गया। गृह मंत्री अमित शाह खुद अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और जांच एजेंसियों को पूरी तरह अलर्ट कर दिया गया है।

🇮🇳 पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी धमाके की जानकारी ली और इस घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा –

> “दिल्ली में हुए विस्फोट में अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावितों की हरसंभव सहायता की जा रही है।”

💥 कार में धमाका, 8 की मौत – 20 घायल

सूत्रों के अनुसार, धमाका आई-20 कार में हुआ। पुलिस का कहना है कि धमाके का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन शुरुआती जांच में विस्फोटक सामग्री के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है।
अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हैं।

📜 घायलों और मृतकों की सूची (अस्पताल रिकॉर्ड अनुसार):

क्रमांक नाम / पता उम्र स्थिति

1 शाइना परवीन पुत्री मोहम्मद सैफुल्लाह, ख्वा बस्ती, शकूर की डंडी, दिल्ली 23 घायल
2 हर्षुल पुत्र संजीव सेठी, गदरापुर, उत्तराखंड 28 घायल
3 शिवा जायसवाल, देवरिया (उ.प्र.) 32 घायल
4 समीर, मंडावली दिल्ली 26 घायल
5 जोगिंदर, नंद नगरी, दिल्ली 28 घायल
6 भवानी शंकर शर्मा, संगम विहार दिल्ली 30 घायल
7 अज्ञात पुरुष 35 मृत
8 गीता पुत्री शिव प्रसाद, कृष्णा विहार, दिल्ली 26 घायल
9 विनय पाठक पुत्र रमणकांत पाठक, अया नगर, दिल्ली 50 घायल
10 पप्पू पुत्र दूधनी राम, आगरा (उ.प्र.) 53 घायल
11 विनोद पुत्र विशाल सिंह, बैतजीत नगर, दिल्ली 55 घायल
12 शिवम झा पुत्र संतोष झा, उस्मानपुर, दिल्ली 21 घायल
13 अज्ञात (अमन) 26 घायल
14 मोहम्मद शहनवाज़ पुत्र अहमद जमान, दरियागंज दिल्ली 35 घायल
15 अंकुश शर्मा पुत्र सुधीर शर्मा, शाहदरा, दिल्ली 28 घायल
16 अशोक कुमार पुत्र जगवंश सिंह, अमरोहा (उ.प्र.) 34 मृत
17 अज्ञात पुरुष 35 मृत
18 मोहम्मद फारुख पुत्र अब्दुल क़ादिर, दरियागंज, दिल्ली 55 घायल
19 तिलक राज पुत्र किशन चंद, खमपुर (हिमाचल प्रदेश) 45 घायल
20 अज्ञात पुरुष 52 मृत
21 अज्ञात पुरुष 58 मृत
22 अज्ञात पुरुष 28 मृत
23 अज्ञात पुरुष 30 मृत
24 मोहम्मद सफवान पुत्र मोहम्मद गुफरान, सीताराम बाजार, दिल्ली 28 घायल
25 अज्ञात पुरुष 35 मृत
26 मोहम्मद दावद पुत्र जानुइद्दीन, लोऩी (गाज़ियाबाद) 38 घायल
27 किशोरी लाल पुत्र मोहन लाल, यमुना बाजार, कश्मीरी गेट, दिल्ली 42 घायल
28 आज़ाद पुत्र रसुद्दीन, करतर नगर, दिल्ली 34 घायल

🔍 जांच जारी, पूरे शहर में सतर्कता

फोरेंसिक टीम ने मौके से कई नमूने एकत्र किए हैं। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि धमाके की प्रारंभिक रिपोर्ट जल्द जारी की जाएगी।
राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) और दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा भी जांच में जुटी है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button