DelhiNews

यमुना में विभिन्न जगहों पर मोटर बोट्स तैनात की गई है, जिसपर बचाव संबंधित सभी जरुरी उपकरण मौजूद है- गोपाल राय

हथिनिकुंड बैराज से लाखों क्यूसेक छोड़े जा रहे पानी के कारण खतरे के निशान को पार कर गई यमुना-गोपाल राय

सुषमा रानी:नई दिल्ली , 12 जुलाई : यमुना के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर केजरीवाल सरकार ने राहत और बचाव कार्यों के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है| इस दिशा में आज विकास मंत्री गोपाल राय ने यमुना से सटे मोनेस्ट्री मार्किट, आईएसबीटी का संबंधित अधिकारियों के साथ जायज़ा लिया | एसडीएम , पीडब्लूडी और आईएन्डएफसी के अधिकारियों को यमुना के बढ़ते जलस्तर पर त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किये गए है | साथ ही राहत शिविरों में ठहरे शरणार्थियों के लिए रहने,खाने-पीने,शौचालय, मेडिकल सहित सभी जरूरी सुविधाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किये गए है | प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को दिल्ली के अलग-अलग जिलों में बने शिविरों में स्थानांतरित किया जा रहा है।

मौके का जायज़ा लेने के बाद विकास मंत्री गोपाल राय ने बताया की उत्तरी भारत में हो रही भारी बरसात के कारण यमुना में तेजी से पानी बढ़ता जा रहा है | साथ ही हथिनिकुंड बैराज से भी लगातार लाखो क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है | ऐसे में दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चूका है| और आपदा की इस परिस्थिति में केजरीवाल सरकार ने हर तरह के खतरे से निपटने के लिए कमर कस ली है | बाढ़ के हालातो को देखते हुए आज हमने यमुना से सटे मोनेस्ट्री मार्किट ,आईएसबीटी इलाके का जायज़ा लिया है | साथ ही एसडीएम , पीडब्लूडी और आईएन्डएफसी के अधिकारियों को यमुना के बढ़ते जलस्तर पर सभी तरह के त्वरित कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गए है |

उन्होंने बताया की आपदा प्रभावित लोगो के लिए केजरीवाल सरकार द्वारा करीबन 2700 टेंटो का प्रबंध किया गया है ,अधिकारियो को राहत शिविरों में रहने,खाने-पीने,शौचालय, मेडिकल सहित सभी जरूरी सुविधाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए है | यह टेंट उत्तरी जिले के पल्ला से लेकर दक्षिणी जिले तक दिल्ली के हर जिले में मौजूद है | राहत और बचाव कार्यों के लिए यमुना में विभिन्न जगहों पर मोटर बोट्स तैनात की गई है | जिसपर बचाव संबंधित सभी जरुरी उपकरण मौजूद है। साथ ही जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि, सभी टीमें अलर्ट पर रहे और जरुरत पड़ने पर अतिरिक्त टीमें तैनात की जाए |

विकास मंत्री गोपाल राय ने कहा कि, दिल्ली में यमुना का बढ़ता जलस्तर का कारण हरियाणा से छोड़ा जा रहा पानी है| यमुना के बढ़ते जलस्तर को रोकने के लिए आज केंद्र सरकार से भी चिट्ठी लिखकर बात की गई है ताकि आपदा की इस घडी में हम सभी मिलकर दिल्लीवासियों की मदद कर सके |

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button