Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

उत्तर प्रदेश सरकार में 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर अतुल शर्मा बने आगरा के द्वितीय DCP

स्टार न्यूज़ टेलीविजन आगरा
लखनऊ यूपी सरकार ने 6 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिया है। इनमें पीलीभीत के ACP, मऊ के पुलिस कप्तान, 37वीं वाहिनी PAC कानपुर के सेनानायक, अमेठी के ACP 11वीं वाहिनी PAC सीतापुर के सेनानायक और मऊ के ACP शामिल हैं।

ट्रांसफर लिस्ट

सुनीता सिंह: सेनानायक 37वीं वाहिनी PAC कानपुर

अनूप कुमार सिंह: ASP अमेठी

रवि कुमार: सेनानायक 11वीं वाहिनी PAC सीतापुर

अविनाश पांडे ASP पीलीभीत

अतुल शर्मा DCP द्वितीय कमिश्नररेट आगरा

इलमारन जी ASP मऊ

अतुल शर्मा। DCP द्वितीय आगरा
अतुल शर्मा, जो पहले चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक थे, उन्हें अब आगरा के DCP द्वितीय बनाया गया है।
शर्मा 2012 बैच के IPS ऑफिसर हैं और उन्होंने अपनी सेवा के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

इलमारन जी ASP मऊ
इलमारन जी, जो पहले 11वीं वाहिनी PAC सीतापुर के

सेनानायक थे, उन्हें अब मऊ का ASP बनाया गया है। जी 2013 बैच के IPS ऑफिसर हैं और उन्होंने अपनी सेवा के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

इसके अलावा, सुनीता सिंह को 37वीं वाहिनी PAC कानपुर का सेनानायक, अनूप कुमार सिंह को ASP अमेठी, रवि कुमार को 11वीं वाहिनी PAC सीतापुर का सेनानायक और अविनाश पांडे को ASP पीलीभीत बनाया गया है।
आगरा से पत्रकार अमीन अहमद की रिपोर्ट

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button