
पीएम के चुनाव क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान का शानदार आगाज घंटों चला ओजस्वी उद्ववोधन
स्टार न्यूज़ टेलीविजन
राकेश पाण्डेय
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में आज भारत सुरक्षित है, समृद्ध है और वैश्विक मानचित्र पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरा है।यह बातें पीएम के चुनाव क्षेत्र में आयोजित विशाल समारोह के दौरान सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कही।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के क्रम में गुजरात के वडनगर से बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी काशी तक आस्था एवं जनसंपर्क की अनूठी बाइक सेवा यात्रा के समापन समारोह में आज भाजपा के मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी, असम के मा. मुख्यमंत्री हेमंता विश्वाशर्मा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा भाजपा के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर दयाशंकर मिश्र दयालु समेत पार्टी के दिग्गज नेता शामिल रहे। कार्यक्रम में BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की भी उपस्थिति रही।
इस दौरान एक सभा भी हुई जिसमें वक्ताओं ने अपने विचार भी ब्यक्त किया।Head of the Government के रूप में सफलतम 25 वर्ष पूर्ण करने पर प्रधानमंत्री का अभिनंदन एवं प्रदेश वासियों की ओर से हार्दिक बधाईदी गयी।






