Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एम्बेसडर अश्वनी जैन ने विद्यार्थियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

स्टार न्यूज़ टेलीविजन उतार प्रदेश

 

सिरसागंज, फिरोजाबाद। नगर पालिका परिषद, सिरसागंज के तत्वावधान में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती रंजना गुरुदत्त सिंह के निर्देशन में सरकार द्वारा प्रदत्त कार्यक्रम के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ भारत अभियान, सिरसागंज के ब्रांड एम्बेसडर अश्वनी कुमार जैन ने जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के कार्यालय पर विद्यार्थियों को स्वच्छ भारत अभियान की शपथ दिलाई।

 

अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था, उसमें केवल राजनीतिक आजादी ही नहीं, बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी शामिल थी। उन्होंने कहा कि अब हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करें।

 

उन्होंने सभी को संकल्प दिलाया कि वे स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहेंगे और इसके लिए समय देंगे। हर वर्ष 100 घंटे यानी प्रत्येक सप्ताह दो घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के संकल्प को साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि न स्वयं गंदगी करेंगे और न ही किसी अन्य को गंदगी करने देंगे।

 

उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता की शुरुआत स्वयं से, अपने परिवार, मोहल्ले, गांव और कार्यस्थल से करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए गांव-गांव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए।

 

अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की दिशा में उठाया गया प्रत्येक कदम पूरे देश को स्वच्छ बनाने में योगदान देता है।

 

इस अवसर पर कु. शिवानी, सोनम, साक्षी, मोहिनी, मीनेश, चांदनी, मुस्कान, आशिका, पूनम, अंजली, प्रियंका, नीलेश, गिर्राज, अंश प्रताप, विल्सन, अनुराग सिंह, राघवेंद्र, सम्राट, अश्विनी, प्रतीक, दीपक, आर्यन दुबे आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button