
ई-रिक्शा की चार बैटरियां चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पुलिस ने ई-रिक्शा की बैटरियां चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों अरबाज और सुमित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई चार नीले रंग की Eastman PREMIUM बैटरियां बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, 24/25 अगस्त की रात घर के बाहर चार्जिंग पर खड़े दो ई-रिक्शा से चारों बैटरियां चोरी कर ली गई थीं। घटना की विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों के नाम सामने आने पर पुलिस टीम ने उन्हें NH-19 सर्विस रोड, मुस्तफाबाद/बोझिया कट के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चारों बैटरियां बरामद कर लीं। बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है।
यह कार्रवाई एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में शिकोहाबाद पुलिस द्वारा की गई।







