
फिरोजाबाद में टेलीग्राम पर बच्चों के अश्लील वीडियो बेचने का आरोप, युवक गिरफ्तार
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश
फिरोजाबाद। टेलीग्राम के जरिए बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो की बिक्री करने के आरोप में रजावली पुलिस ने 35 वर्षीय युवक रिंकू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी टेलीग्राम ग्रुपों में आपत्तिजनक कंटेंट की लिंक उपलब्ध कराकर उसकी बिक्री करता था।
पुलिस के मुताबिक रिंकू विभिन्न माध्यमों से कंटेंट डाउनलोड कर टेलीग्राम ग्रुपों में बेचता था। आरोप है कि 100 से 2000 रुपये तक में लिंक उपलब्ध कराई जाती थीं। जांच में यह भी सामने आया कि रिंकू ने पूजा माथुर को टेलीग्राम के जरिए कंटेंट बेचने का तरीका सिखाया था।
पुलिस के अनुसार पूजा माथुर ‘सेलर हब 01’ नामक टेलीग्राम ग्रुप में आपत्तिजनक कंटेंट अपलोड कर बेचती थी। रिंकू एक क्लीनिक पर काम करता था, जहां उसकी मुलाकात पूजा माथुर से हुई थी। दोनों के संबंध में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
रिंकू के खेरा लंगर और पूजा माथुर के नगला बीच की रहने वाली होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तथा ऑनलाइन लेनदेन की जांच में जुटी है।







