
Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें
तालाब में डूबने से पांच वर्षीय बालक की मौत, 24 घंटे बाद मिला शव
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश
फिरोजाबाद। जसराना थाना क्षेत्र के हरी सिंह का नगला गांव में तालाब में डूबने से पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। करीब 24 घंटे बाद उसका शव तालाब में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी पांच वर्षीय नंद किशोर खेलते समय तालाब के पास पहुंच गया। इसी दौरान वह अचानक तालाब में डूब गया। बालक के लापता होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
करीब 24 घंटे बाद तालाब में बालक का शव उतराता दिखाई दिया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







