Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

फिरोजाबाद रातभर चला खाद्य विभाग का अभियान, पनीर-खोया के 8 सेंपल लिए, 600 किलो खाद्य पदार्थ कराया नष्ट

स्टार न्यूज टेलीविजन उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद। आगामी रक्षाबंधन के पर्व को लेकर मिलावटी एवं अधोमानक खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने देर रात तक सघन अभियान चलाया। आगरा से फिरोजाबाद की तरफ आने वाले पनीर एवं खोया रखे वाहनों की चेकिंग की गई। अभियान के दौरान पनीर एवं खोया के कुल 08 नमूने संग्रहित किए गए। चेकिंग के दौरान मुनेश कुमार द्वारा लाए जा रहे करीब 250 किलोग्राम पनीर को नष्ट कराया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये बताई गई। वहीं नीरज सिंह के वाहन से मिले करीब 100 किलोग्राम खोया और 250 किलोग्राम पनीर को भी नियमानुसार नष्ट कराया गया। इनकी अनुमानित कीमत क्रमशः 25 हजार और 60 हजार रुपये है। इसके अलावा खैरगढ़ स्थित एक प्रतिष्ठान से पनीर का एक नमूना लिया गया। संग्रहित सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभियान सहायक आयुक्त (खाद्य) चन्दन पाण्डेय के नेतृत्व में चला। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. तुलिका शर्मा सहित खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल, संदीप, रमेश, विनोद, अरुण एवं अनिल शामिल रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button