ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश

पीएम के चुनाव क्षेत्र में घिनौनी वारदात :तार तार हुए रिश्ते कांप उठी मानवता मचा हड़कंप

स्टार न्यूज़ टेलिविजन

राकेश पाण्डेय

वाराणसी;रिश्ते को कलंकित करते हुए सगे भाइयों द्वारा नाबालिग चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किए जाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। यह घटना बीते शुक्रवार रात की है।

किशोरी के पिता की तहरीर पर रविवार की सुबह पुलिस ने सगे भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मिर्जामुराद थाना के खजुरी पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव की 17 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर किशोरी को भैरोनाथ (राजातालाब) में लगे रथयात्रा मेले दिखाने के बहाने पड़ोस के रहने वाले चचेरे भाई बहला-फुसलाकर घर से बाहर ले गए। दोनों भाइयों ने मिलकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसे यह बात किसी को न बताने की धमकी भी दी।

किशोरी जब घर पहुंची, तो उसने अपनी मां और बुआ को रो-रोकर पूरी घटना बताई। इसके बाद उसके पिता ने थाने जाकर दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा और दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी मजदूरी का काम करते हैं। थानाप्रभारी निरीक्षक गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह घटना समाज में रिश्तों की पवित्रता को कलंकित करने वाली है और इस प्रकार के अपराधों के प्रति सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है। पुलिस प्रशासन ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की है, जिससे पीड़िता को न्याय मिल सके।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button