DelhiEntertainment & SportsNewsTrendingउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

मथुरा में गूंजी श्रीकृष्ण भक्ति, हेमा मालिनी ने सराही ‘कृष्णावतरम्’ की भव्यता

वीना टंडन
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं पर आधारित हिंदी फिल्म “कृष्णावतरम् पार्ट 1 – द हार्ट” की विशेष स्क्रीनिंग मथुरा के जेवी सिनेमा में आयोजित की गई, जहां मथुरा सांसद और अभिनेत्री Hema Malini ने फिल्म देखकर इसकी भव्यता और आध्यात्मिक प्रस्तुति की खुलकर सराहना की।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा में आयोजित इस विशेष प्रदर्शन ने दर्शकों के बीच भावनात्मक माहौल बना दिया। हेमा मालिनी ने फिल्म के कलाकारों के अभिनय, निर्देशन, संगीत, हैंड-पेंटेड कॉस्ट्यूम्स और हस्तनिर्मित आभूषणों की प्रशंसा करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।

फिल्म का निर्माण साजन राय कुरुप,ने किया है, जबकि निर्देशन हार्दिक गज्जर ने किया है। फिल्म में सिद्धार्थ ,भगवान श्रीकृष्ण, सुष्मिता भट्ट,राधा, निवासिनी कृष्णन,रुक्मिणी, संस्कृति जायना, सत्यभामा और जे.काशर्तिक सत्राजित की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

निर्माता साजन राज कुरुप ने बताया कि फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से गुजरात में की गई है, जिसे भगवान श्रीकृष्ण की कर्मभूमि माना जाता है। वहीं फिल्म का ट्रेलर श्रीकृष्ण जन्मभूमि, मथुरा में लॉन्च किया गया था। फिल्म की टीम ने बांके बिहारी मंदिर, रमन रेती, राधा रानी मंदिर, प्रेम मंदिर और इस्कॉन वृंदावन में भी आशीर्वाद लिया।

फिल्म इस समय देशभर के 1500 से अधिक सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है और 56 देशों में रिलीज की जा चुकी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री भी घोषित किया है, जिससे इसकी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्ता को और मजबूती मिली है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button