Newsताज़ा तरीन खबरें

अलीगढ़ की घटना पर भारत सरकार से की अपील दुष्कर्म करने वालो को फांसी की सजा का लाया जाए कानून भावना शर्म प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा

स्टार न्यूज टेलीविजन

देश में मासूम बच्चियां आए दिन दुराचार की भेट चढ़ रही है देश में प्रतिदिन ऐसी कितनी बच्चियां महिलाएं दुष्कर्म का शिकार हो रही है जिसको लेकर , आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराधर मुक्ति संगठन , की पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, भावना शर्मा ने नाराजगी जाहिर की और कुछ चर्चित कांडों को लेकर सवाल किए

उन्होंने कहा दुष्कर्म की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं

दिल्ली 2012 में निर्भया कांड ने सारे देश को हिला कर रख दिया था , उस भारत सरकार ने बलात्कार विरोधी कानून में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए तो महिलाओं को उम्मीद की किरणें जागी

कुछ दिनों तक मामला शांत रहा ऐसा लगता हे बदलाव किए कानून का प्रभावी तरीके से पालन नहीं किया गया यही कारण हे देश में निर्भया जैसे कांड की भेट हजारों बच्चियां महिलाएं चढ़ रही हे

हाल ही में 13 साल की बच्ची के साथ राजस्थान में श्री गंगानगर की दिल को दहलने वाली घटना सामने आई देश में लोगों ने मार्च निकाला लोग चार दिन सड़को पर उतरे नतीजा क्या वही शांति उसके एक हफ्ते बाद अलीगढ़ की घटना सामने आई हे 12 वर्ष की बच्ची घर का सामान लेने आई तो दो युवकों ने पकड़ लिया और घर चार किलो मीटर दूर एक खाली मकान में ले जाकर शराब पिलाकर बच्ची के साथ हैवानियत की बच्ची अलीगढ़ के सरकारी अस्पताल पं दीनदयाल अस्पताल में जिंदगी मौत के बीच लड़ रही हे       निर्भया कांड , श्रीगंगानगर कांड ,उत्तर प्रदेश का मेरठ कांड ,हाथरस कांड , और पश्चिम बंगाल का बारूई पुर कांड ,

इतने बड़े जघन्य अपराधों के बाद भी हम अपनी बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा में कड़े प्रावधान लाने में असफल रहे

में फिर देश की सरकार से और देश की महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी से अपील करती हूं देश में दुष्कर्म करने वालो वालों के लिए ऐसा कानून बनाए की एक हफ़्ते के अंदर फांसी पर लटका दिया जाए , अगर देश में दो चार भेड़ियों को फांसी पर चढ़ा दिया जाएगा तो देशी की बच्चियां सुरक्षित रहेंगी

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button