उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

उत्तर प्रदेश आगरा में स्कूल खुलने से पहले 44 स्कूल बसों के खिलाफ एक्शन

उत्तर प्रदेश आगरा में स्कूल खुलने से पहले 44 स्कूल बसों के खिलाफ कार्रवाई, स्कूली वाहन के रूप में इस्तेमाल हो रहे 134 वाहन सील, दुर्घटना करने वाले वाहनों के चालकों के लाइसेंस निलंबित किए गए

आगरा में मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। स्कूल बस के विरुद्ध कार्रवाई की समीक्षा की गयी। विगत दो माह में यातायात पुलिस द्वारा आगरा जनपद में 44 स्कूल बसों के खिलाफ कार्यवाही की गयी जबकि प्राइवेट वाहनों को स्कूली वाहनों के रूप में इस्तेमाल करने पर 134 वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की गयी। निर्देश दिए गए कि चारों जनपदों में सभी स्कूल बसों के फिटनेस की जांच की जाए। नोटिस देने के बावजूद जिन बसों की फिटनेस सही न हो उनके खिलाफ कार्यवाही करें। मण्डल के सभी टोल प्लाजाओं पर मानक के अनुसार एंबुलेंस मय प्रशिक्षित स्टॉफ और क्रेन उपलब्ध रहे। जनपदीय आकस्मिक मेडिकल एक्षन प्लान के तहत चारों जनपदों के अस्पतालों में तैयारी, बेड, मानव संशाधन और उपकरण की पर्याप्त उपलब्धता रहे तथा समय-समय पर मॉनीटरिंग की जाए। जहां भी बड़ी दुर्घटना होती है, समिति के माध्यम से उस दुर्घटना की जांच की जाए।45 लाइसेंस किए गए निलंबित

आगरा सम्भाग के चारों जनपदों में जिलाधिकारी के माध्यम से डम्पिंग यार्ड की जमीन उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए। विभिन्न अपराधों में निलम्बन किए गये लाइसेंस प्रकरणों के बारे में अवगत कराया कि विगत दो माह में परिवहन विभाग द्वारा आगरा में 45, फिरोजाबाद में 20, मैनपुरी में 18 और मथुरा में 63 लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की गयी है। वहीं आयुक्त महोदय द्वारा निर्देश दिए गये कि गलत तरीके से सड़क दुर्घटना करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु अपराधों की श्रेणी, अस्थायी एवं स्थायी रूप से लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही का एक मानक तैयार किया जाए और पूरे मण्डल में उसे लागू किया जाए।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button