Delhiताज़ा तरीन खबरें

दिल्ली से 110 IAS IPS ट्रांसफर

सुषमा रानी

दिल्ली पुलिस के पांच जिले के डीसीपी , पीआरओ समेत कुल 45 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। गृह मंत्रालय ने इसको लेकर एक लिस्ट निकाली है। इनमें से बहुत से आईपीएस अफसर दिल्ली से बाहर ट्रांसफर कर दिए गए हैं और बहुत से आईपीएस अफसरों का दिल्ली में ट्रांसफर कर दिया गया है। इसके अलावा करीब 33 आईएएस अफसरों के भी ट्रांसफर हुए हैं। ये सभी 45 आईपीएस और 33 आई ए एस अफसर AGMUT कैडर (अरुणाचल प्रदेश गोवा मिजोरम एंड यूनियन टेरिटरी) के अफसर हैं। इसके अलावा UT कैडर के कुल 17 DANICS और 15 DANIPS अधिकारियों के भी ट्रांसफर हुए हैं।

इन आई पी एस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर ज्वाइंट सीपी रही मीनू चौधरी का दिल्ली से मिजोरम, आईपीएस तुषार टावा का दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश, आईपीएस वीनू बंसल का मिजोरम से दिल्ली, 2004 बैंच के आईपीएस एम एन तिवारी का जम्मू-कश्मीर से दिल्ली, हिबू टमांग का दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश, P N Khrimey का दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश, विजय कुमार का अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली, गीता रानी वर्मा का दिल्ली से अंडमान और निकोबार द्वीप, संजय त्यागी का अंडमान और निकोबार द्वीप से दिल्ली, अजय शर्मा का अंडमान और निकोबार द्वीप से गोवा, मोनिका भारद्वाज का अंडमान और निकोबार द्वीप से दिल्ली, गौरव शर्मा का दिल्ली से लद्दाख, शेख जुनैद महमूद का लद्दाख से जम्मू-कश्मीर, मंगेश कश्यप का दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश, अमित राय का अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली, वर्षा शर्मा का अंडमान और निकोबार द्वीप से गोवा, अहमद खान का जम्मू-कश्मीर से मिजोरम, अख्तर रिजवी का अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली और राजीव रंजन का अंडमान और निकोबार द्वीप से दिल्ली ट्रांसफर हुआ है।

आईपीएस मोहम्मद अली का मिजोरम से दिल्ली, भीष्म सिंह का मिजोरम से दिल्ली, हरेश्वर स्वामी का लक्ष्यद्वीप से दिल्ली, कुमार ज्ञानेश का दिल्ली से दादरा नगर हवेली, आकांक्षा यादव का अरुणाचल से दिल्ली, मंजीत का अंडमान और निकोबार द्वीप से चंडीगढ़, गीतांजलि खंडेलवाल का अंडमान और निकोबार द्वीप से चंडीगढ़, नेहा यादव का अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली, विनीत कुमार का मिजोरम से दिल्ली, पीयूष निराकार का दादरा नगर हवेली से लद्दाख, केतन बंसल चंडीगढ़ से दादरा नगर हवेली, सुमीत झा का अरुणाचल से दिल्ली, एश्वर्या शर्मा का अरुणाचल से दिल्ली, बिसमा काजी का दिल्ली से जम्मू-कश्मीर, मृदुल का चंडीगढ़ से अरुणाचल प्रदेश, मनी भूषण सिंह का दादरा नगर हवेली से मिजोरम, शिवम सिद्दार्थ का जम्मू-कश्मीर से मिजोरम, स्वाति सिंह का पौंडीचेरी से अरुणाचल और मनीष का पौंडीचेरी से अरुणाचल प्रदेश ट्रांसफर कर दिया गया है।

दिल्ली के पांच डीसीपी का हुआ ट्रांसफर, दिल्ली के पांच जिलों के डीसीपी का ट्रांसफर दिल्ली से बाहर कर दिया गया। इनमें DCP नार्थ वेस्ट जितेंद्र मीणा, डीसीपी नार्थ मनोज कुमार मीणा, एडिशनल सीपी Zone 1 (ट्रैफिक) आर साथिया सुंदरम, डीसीपी साउथ ईस्ट राजेश देव, उत्तर पूर्व जिला के डीसीपी Joy Tirkey और साउथ वेस्ट के डीसीपी रोहित मीणा का दिल्ली से बाहर ट्रांसफर कर दिया गया है। आईपीएस रोहित मीणा का दिल्ली से मिजोरम, मनोज मीणा और जितेंद्र मीणा का दिल्ली से अंडमान और निकोबार द्वीप, राजेश देव का दिल्ली से अंडमान और निकोबार द्वीप और डीपी जॉय टीर्की का दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश ट्रांसफर कर दिया गया है। यहां तक कि दिल्ली पुलिस की पीआरओ सुमन नलवा का भी ट्रांसफर हो गया है। उन्हें दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश भेज दिया गया है।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button