Delhiताज़ा तरीन खबरें

सांसद संजय सिंह बने आम आदमी पार्टी संसदीय दल के अध्यक्ष

सुषमा रानी

नई दिल्ली, 06 जुलाई आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह संसदीय दल के अध्यक्ष बनाए गए हैं। ‘‘आप’’ ने सांसद संजय सिंह को संसद में चेयरपर्सन ‘‘आप’’ पार्लियामेंट्री पार्टी और राजयसभा में दल के नेता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि सांसद संजय सिंह जनता की आवाज बन कर उभरे हैं। आज संसद में उनकी छवि विपक्ष की सबसे मुखर आवाज के रूप में जानी जाती है। संजय सिंह ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का आभार जताया है।

आम आदमी पार्टी ने आधिकारिक रूप से इसके लिए लोकसभा और राजयसभा दोनों के अध्यक्ष को पत्र लिखकर सूचित कर दिया था। इस नई जिम्मेदारी के मिलने के बाद सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हमेशा सड़क से सदन तक आवाज़ बुलंद करने का अवसर दिया। अरविंद केजरीवाल द्वारा पार्टी संसदीय दल के अध्यक्ष की जो ज़िम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का अत्यंत आभार।

इसके पहले भी राज्यसभा में सांसद संजय सिंह जी ने दल के नेता के रूप में अपने पहले कार्यकाल में जिम्मेदारी निभायी थी। दूसरी बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए सांसद संजय सिंह ने बीते 19 मार्च को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ली थी। वर्तमान में आम आदमी पार्टी 10 सांसद सदस्यों के साथ राज्य सभा कि चौथी सबसे बड़ी पार्टीयों में से एक है। वही, इस बार लोकसभा में 3 सांसद निर्वाचित हुए है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में केवल 10 वर्षों में ‘‘आप’’ एक राष्ट्रीय पार्टी बन कर उभरी है, जो लगातार देश भर में अपने जन समर्थन के साथ राजनैतिक विस्तार में सफल हो रही है।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button