Delhiताज़ा तरीन खबरें

आम आदमी पार्टी में शामिल असम प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेन चंद्र बरठाकुर

सुषमा रानी

नई दिल्ली, 04 जुलाई असम प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेन चंद्र बरठाकुर बुधवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। वो असम के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय नेता हैं और पिछले 23 वर्षों से असम प्रदेश कांग्रेस के साथ जुड़कर लोगों के मुद्दे उठाते रहे हैं। ‘‘आप’’ की वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट आतिशी और पार्टी के नॉर्थ-ईस्ट के प्रभारी राजेश शर्मा ने टोपी और पटका पहनाकर स्वागत किया। रमेन चंद्र असम प्रदेश कांग्रेस के पूर्व जनरल सेक्रेटरी और प्रभारी के अलावा प्रवक्ता भी रह चुके हैं और 2021 में असम के सीएम हिमंता विश्वा सरमा के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। आतिशी ने कहा कि रमेन चंद्र सीएम हिमंता विश्वा सरमा के भ्रष्टाचार और बुल्डोजर राजनीति के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहे हैं। असम के लोगों का आम आदमी पार्टी को हमेशा प्यार और विश्वास मिला है। रमेन चंद्र के “आप” परिवार में जुड़ने से असम में पार्टी को मजबूती मिलेगी।

“आप” की वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री आतिशी ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर असम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेन चंद्र बरठाकुर को आम आदमी पार्टी में शामिल में शामिल कराया। इस दौरान उन्होंने रमेन चंद्र बरठाकुर का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि यह हमारे लिए बहुत खुशी और हर्ष का विषय है कि असम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। रमेन चंद्र बरठाकुर आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। रमेन चंद्र बरठाकुर पिछले कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी में हैं। वह असम पीसीसी के जनरल सेक्रेटरी, वरिष्ठ प्रवक्ता और असम कांग्रेस के इंचार्ज रह चुके हैं। इन्होंने 2021 में असम के वर्तमान मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा के खिलाफ जालुकबरी विधानसभा से चुनाव लड़ा है। हिमंता बिस्वा शर्मा के भ्रष्टाचार और बुलडोजर राजनीति के खिलाफ रमेन चंद्र बरठाकुर लगातार आवाज उठाते रहे हैं। इन्होंने आम आदमी पार्टी का काम और असम मे पार्टी की शुरुआत देखकर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है

आतिशी ने कहा कि असम के लोगों ने हमेशा से ही आम आदमी पार्टी को बहुत प्यार दिया है। पहले माना जाता था कि आम आदमी पार्टी उत्तर भारत में दिल्ली की पार्टी है, लेकिन असम के लोगों ने लगातार हम पर भरोसा दिखाया है। गुवाहाटी के नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी एक सीट जीती और 24 सीटों पर दूसरे नंबर पर रही। तिनसुखिया और लखीमपुर नगर निगम में भी आम आदमी पार्टी की मौजूदगी रही है। इस लोकसभा चुनाव में हमने असम में एक अच्छी शुरुआत की है। हमें बहुत खुशी है कि रमेन चंद्र बरठाकुर कांग्रेस पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। हम इनका पार्टी में स्वागत करते हैं।

वहीं, आम आदमी पार्टी के उत्तर पश्चिम राज्यों के प्रभारी राजेश शर्मा ने कहा कि रोमेन बोर्थाकुर असम में एक जाने-माने चेहरे हैं। इन्होंने भाजपा की कट्टर सांप्रदायिक राजनीति और कुशासन के खिलाफ हमेशा मुखर होकर बोला हैं। रमेन चंद्र बरठाकुर 23 साल कांग्रेस पार्टी में रहते हुए हमेशा आम जनता की आवाज उठाते रहे हैं। इन्होंने आम आदमी पार्टी के पिछले कई आंदोलनों का समर्थन किया। इसी बीच वह हमारे संपर्क में आए और अरविंद केजरीवाल की काम की राजनीति से प्रभावित होकर उन्होंने आम आदमी पार्टी में शामिल होने की इच्छा जाहिर की। हम उनका आम आदमी पार्टी परिवार में स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि हम एक साथ मिलकर असम की राजनीति में आम आदमी पार्टी को लोगों की सेवा करने वाले एक मजबूत दल के रूप में स्थापित करेंगे।

वहीं, रमेन चंद्र बरठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी का असम के विकास में बहुत योगदान है। मैंने हमेशा से कांग्रेस और भाजपा के भ्रष्टाचार का विरोध किया है। 2021 में मैंने भाजपा के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा के खिलाफ चुनाव लड़ा है। लेकिन 2019 और 2024 में गुवाहाटी से लोकसभा चुनाव लड़ने के दौरान मेरे साथ बहुत अन्याय हुआ है। इसलिए मैंने आम आदमी पार्टी में शामिल होकर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में काम करने का निर्णय लिया है। मैं असम के विकास के लिए काम करना चाहता हूं। इस समय असम बाढ़ की आपदा झेल रहा है। इसलिए आम आदमी पार्टी ने मेरा आग्रह है कि वह क्राउड फंडिंग के जरिए असम के लोगों की सहायता करें। मैं आम आदमी पार्टी में रहकर आजीवन असम के लोगों की सेवा करूंगा।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button