Delhiताज़ा तरीन खबरें

नरेला में दाल फैक्ट्री प्लांट में लगी आग तीन की मौत

नई दिल्ली।दाल फैक्ट्री प्लांट में जब आग लगी, तो कई धमाके भी होने की बात सामने आ रही है। इस दौरान फैक्ट्री में कुछ मजदूर फंस गए। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर 9 लोगों को निकाल कर हॉस्पिटल पहुंचाया। तीन लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। बाकी 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दमकल की 15 गाड़ियां घटना स्थल पर मौजूद है।

रात करीब 3:38 पर दमकल विभाग और पुलिस को नरेला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित दाल मिल प्लांट में आग लगने की सूचना मिली। मूंग दाल की ड्राई बनाने का काम होता है। कुल नौ लोगों को रेस्क्यू किया गया था, जिन्हें उन्हें एसएचआरसी अस्पताल, नरेला में स्थानांतरित कर दिया गया।
हरीश चंद्र अस्पताल, नरेला पहुंचने पर पता चला कि तीन घायलों को मृत घोषित कर दिया गया है।

*मृत घोषित किए गए व्यक्तियों का विवरण इस प्रकार है*–

1. श्याम पुत्र जगदीश, आयु-24 वर्ष, ए/एच/ओ फैक्ट्री में आग लगने से घायल

2. राम सिंह पुत्र गिरजा शंकर, आयु-30 वर्ष ए/एच/ओ जलने से घायल

3. बीरपाल पुत्र राजाराम, आयु-42 वर्ष ए/एच/ओ जलने से घायल, बेहोशी की हालत में मृत घोषित किए गए।

*छह पीड़ितों का विवरण इस प्रकार है*

1. पुष्पेंद्र पुत्र राकेश शर्मा, उम्र-26 वर्ष, जलने से घायल और सफदरजंग अस्पताल रेफर,

2. आकाश पुत्र कन्हैया लाल उम्र-19 वर्ष, जलने से घायल और सफदरजंग अस्पताल रेफर,

3. मोहित कुमार पुत्र राजू कुशवाह, उम्र-21 वर्ष, जलने से घायल और सफदरजंग अस्पताल रेफर,

4. रवि कुमार पुत्र जयकिशन, उम्र-19 वर्ष, ईंट से घायल (साधारण चोट),

5. मोनू पुत्र जगदीश नारायण शर्मा, उम्र-25 वर्ष, जलने से घायल और सफदरजंग अस्पताल रेफर

6. लालू पुत्र बंश लाल कुशवाह, उम्र-32 वर्ष, जलने से घायल और सफदरजंग अस्पताल रेफर।

फैक्ट्री के मालिक अंकित गुप्ता और विनय गुप्ता हैं, जो एस-7, रोहिणी के निवासी हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कच्चे मूंग को गैस बर्नर पर भूना जाता है, पाइप लाइन में से एक पाइप से गैस लीक होने से आग फैल गई, जिससे कंप्रेसर गर्म हो गया और विस्फोट हो गया। उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और जांच की जा रही है।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button