Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

आगरा में पुलिस का पैदल गश्त अभियान, ACP अतुल अंजान त्रिपाठी और थाना प्रभारी नीरज बाबू ने संभाली कमान!

स्टार न्यूज टेलिविजन उत्तर प्रदेश 

रिपोर्ट मुख्तियार बरसी

आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आई।

एसीपी लोहामंडी अतुल अंजान त्रिपाठी और थाना प्रभारी नीरज बाबू के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों, चौराहों और संवेदनशील इलाकों में सघन पैदल गश्त की।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। वहीं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

गश्त में विभिन्न चौकियों के प्रभारी और पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

पुलिस की इस सक्रियता से असामाजिक तत्वों में हलचल देखने को मिली, वहीं व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने पुलिस की पहल की सराहना की।

 

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button